{"_id":"66d48832a6fd269599053764","slug":"candidates-will-get-lockers-at-the-examination-centre-private-agency-will-get-the-responsibility-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-506195-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मिलेंगे लॉकर, निजी एजेंसी को मिलेगा जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मिलेंगे लॉकर, निजी एजेंसी को मिलेगा जिम्मा
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की समस्याओं को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा फैसला
मोबाइल फोन, गहने सहित सभी चीजों काे लॉकर में रखने की होगी सुविधा
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। अब उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही लाॅकर मिल सकेंगे। इसमें वे अपना मोबाइल, बैग समेत अन्य सामान रख सकेंगे। इससे पहले अभ्यर्थियों को सामान या तो केंद्रों के बाहर रखना पड़ता था या फिर किसी को अपने साथ लेकर जाता पड़ता था। बाहर दुकानों पर सामान रखने के बदले अभ्यर्थियों से राशि वसूली जाती थी। अब लॉकर की सुविधा परीक्षार्थियों को मुफ्त मिलेगी।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों खासकर महिलाओं को अपना सामान रखने में दिक्कत आती है। लॉकर सुविधा देने वाली प्राइवेट एजेंसियों को टेंडर के जरिये यह जिम्मा सौंपा जाएगा। ये लॉकर पूरी तरह से अस्थाई होंगे। केवल परीक्षा के दिन ही इनकी उपलब्धता रहेगी। इसका पूरा खर्चा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वहन किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर दौरे के दौरान यह समस्या देखने को मिली। ऐसे में आयोग ने लॉकर मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। आयोग तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के लिए अक्तूबर-दिसंबर के बीच सीईटी कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हाल ही में आयोग ने मुख्य सचिव टीवीएसएन को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव से परमिशन मिलते ही सीईटी एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।