{"_id":"6a8cb47a920d87fe05040b83","slug":"candidate-carried-on-shoulders-supporters-face-off-uproar-at-dav-10-following-nomination-filing-police-arrived-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1105426-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उम्मीदवार कंधों पर, समर्थक आमने-सामने... डीएवी-10 में नामांकन बाद हंगामा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उम्मीदवार कंधों पर, समर्थक आमने-सामने... डीएवी-10 में नामांकन बाद हंगामा, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के बाद सोमवार को माहौल गरमा गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी। छात्रों के वाहनों को भी कॉलेज के आसपास नहीं आने दिया गया। हालांकि, नामांकन पूरा होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया।
समय बीतने के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन तेज होता गया। एबीवीपी, सोपू और एनएसयूआई के छात्र नेता नामांकन भरकर बाहर निकले तो समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रशासनिक ब्लॉक के सामने कुछ समर्थकों ने अपने उम्मीदवारों को कंधों पर उठा लिया। इसके बाद दूसरे गुट के समर्थकों ने भी अपने प्रतिनिधि को कंधे पर उठाकर शक्ति प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराकर बाहर ले आई। कॉलेज गेट से बाहर निकलते ही छात्र गुट फिर आमने-सामने हो गए। स्थिति गरमाने लगी तो एसएचओ ने छात्र नेताओं को समझाकर शांत कराया।
अध्यक्ष पद के 16, उपाध्यक्ष के 12 उम्मीदवार मैदान में
नामांकन के बाद स्क्रूटनी कमेटी ने उम्मीदवारों की प्रोविजनल सूची जारी की। अध्यक्ष पद के लिए 20 आवेदन आए थे, जिनमें 16 फॉर्म स्वीकार किए गए। इनमें सुजल ठाकुर, भोपिंदर, वंश मल्होत्रा, दीपांशु, आयुष बिश्नोई, शाश्वत ठाकुर, अभ्युदय सिंह ठाकुर, अंश, हर्षदीप सिंह, परमवीर सिंह, अभय संधू, गुरजोत सिंह, ऋषि राजीव दीवान, शौर्य और साहिबवीर सिंह शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 15 में से 12 नामांकन स्वीकार हुए। इनमें सुजल ठाकुर, अनमोल नैनता, अंश और हर्षदीप सिंह भी दावेदारी में हैं। सचिव पद के लिए 17 आवेदन आए, जिनमें 12 फॉर्म स्वीकार किए गए। इस पद पर संगम सिंह (खिमटा) भी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए 16 में से 12 फॉर्म सही पाए गए। सूची में हर्षिता (एमए साइकोलॉजी) का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
क्लास रिप्रेजेंटेटिव के सात नाम मंजूर
क्लास रिप्रेजेंटेटिव वर्ग में जशनदीप, हर्षिता, अंश, अभिनव हंस, हरलीन कौर और नवीन चंद्र भट्ट समेत कुल सात उम्मीदवारों के फॉर्म मंजूर हुए हैं।
हाजिरी और बैकलॉग ने कई दावेदारों को रोका
स्क्रूटनी में कई प्रमुख चेहरों को झटका लगा। लक्ष्य शर्मा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत लगभग सभी प्रमुख पदों के लिए नामांकन किया था, लेकिन कॉलेज रिकॉर्ड में अटेंडेंस कम होने के कारण उनके सभी फॉर्म खारिज कर दिए गए। दीया का नामांकन शैक्षणिक अरियर के कारण रद्द हुआ। वहीं, नेहा सैनी का फॉर्म भी अटेंडेंस शॉर्टेज के चलते रिजेक्ट कर दिया गया। ऋषि राजीव दीवान का अध्यक्ष पद का फॉर्म स्वीकार हुआ, लेकिन सचिव पद के लिए भरा फॉर्म अधूरा होने के कारण खारिज कर दिया गया। कन्वीनर किरण हुड्डा के हस्ताक्षरों से जारी उम्मीदवारों की सूची फिलहाल प्रोविजनल यानी अस्थायी है।