फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cancellation of license Those who sell expensive drugs

महंगी दवाएं बेचने वालों का रद्द होगा लाइसेंस

Fri, 18 Jul 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of license Those who sell expensive drugs

सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा है कि यदि कैंसर के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल की केमिस्ट शॉप मंहगी दवाएं बेचती हैं, तो उन पर कार्रवाई होगी। ऐसी केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। ज्याणी वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


सदन में अजीत इंदर सिंह मोफर ने मानसा में कैंसर और हैपेटाइटिस बी व सी के मरीजों की जानकारी मांगी थी। साथ ही यह भी पूछा था कि कितने मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई।
विज्ञापन


ज्याणी ने बताया कि कैंसर रोगियों को सरकार डेढ़ लाख रुपये के इलाज की सुविधा देती है। इसके लिए राज्य के 16 अस्पताल निर्धारित हैं। जन औषधि केंद्रों में कैंसर की सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मनोरंजन कालिया ने मुद्दा उठाया कि इन अस्पतालों में कैंसर की मंहगी दवाएं दी जाती हैं। इस पर ज्याणी ने कहा कि ऐसी दुकानों केलाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

दर्शन सिंह शिवालिक ने लुधियाना की कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाया। जवाब में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि सभी डेवलपर्स को नोटिस दिए जाएंगे। उसकेबाद भी विकास न हुआ तो उनकेखिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दर्शन सिंह कोटफत्ता ने बठिंडा के गांव संगत से डबवाली तक बसों की समस्या रखी। जगीर कौर ने बेगोवाल में संत प्रेम सिंह मेमोरियल पॉलीटेक्निक कॉलेज में दाखिले शुरु करने की मांग की।


रजनीश कुमार ने मुकेरियां में कूड़े की समस्या पर सवाल किया। अनिल जोशी ने कहा कि जल्द ही जालंधर क्लस्टर शुरू होगा, जिससे मुकेरियां की समस्या हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed