{"_id":"658dbd33a4ba29b197019558","slug":"canadian-police-can-make-big-revelations-in-terrorist-hardeep-singh-nijjar-murder-case-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के 'कातिलों' तक पहुंचे कनाडा पुलिस के हाथ! दावा- गिरफ्तारी किसी भी वक्त संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के 'कातिलों' तक पहुंचे कनाडा पुलिस के हाथ! दावा- गिरफ्तारी किसी भी वक्त संभव
Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
सार
खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख निज्जर मूलरूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। वह 1996 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा चला गया और 2007 में वहां की नागरिकता हासिल कर ली थी। उसने 2012 में पाकिस्तान से हथियारों और आईईडी ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
हरदीप निज्जर। (फाइल)
- फोटो : twitter
विस्तार
कनाडा में कुछ महीने पहले मारे गए भारत के मोस्ट वांटेड और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जल्दी पर्दा उठ सकता है और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के हाथ कातिलों के गिरेबान तक पहुंच गए हैं। दोनों शूटरों की गिरफ्तारी किसी भी समय संभव है। निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत व कनाडा सरकार में काफी तनाव चल रहा था और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्याकांड में भारतीय अधिकारियों के शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन
निज्जर की हत्या के बाद उसके कातिलों ने कनाडा नहीं छोड़ा। वह कनाडा में ही रह रहे हैं। कनाडाई पुलिस कई महीनों से इन पर नजर रख रही है और इनकी हर गतिविधि को बारीकी से मॉनिटर किया जा रहा है। पहले ही खुलासा हो चुका है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश काफी बड़े स्तर पर रची गई थी। इस हत्याकांड में कम से कम छह लोग और दो कारों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख निज्जर मूलरूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। वह 1996 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा चला गया और 2007 में वहां की नागरिकता हासिल कर ली थी। उसने 2012 में पाकिस्तान से हथियारों और आईईडी ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली थी। पता चला है कि कनाडा की आरसीएमपी ने काफी जांच के बाद दो शूटरों की पहचान कर ली और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनकी गतिविधियों की पूरी तरह से कनाडा की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन