फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   canada company will invest 100 million dollar in mohali

कनाडाई कंपनी मोहाली में निवेश करेगी 100 मिलियन डॉलर

Wed, 03 Feb 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 03 Feb 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
canada company will invest 100 million dollar in mohali

कनाडा की आईटी कंपनी किचनर ने मोहाली के आईटी पार्क में सौ मिलियन डॉलर का निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। यहां डाटा सेंटर स्थापित करने के अलावा मोहाली व न्यू चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटीज के रूप में विकसित करने में पंजाब और कंपनी की टीम इकट्ठे काम करेंगे।

विज्ञापन


पंजाब और कनाडा के ओंटारियो राज्य के बीच विभिन्न क्षेत्रों सहयोग संबंधी समझौता हुआ। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक पंजाब भवन में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और ओंटारियो की प्रीमियर कैथरीन वाने की मौजूदगी में पंजाब में के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवारी और ओंटारियो के उप मंत्री हेलन एंगस ने दस्तखत किए।
विज्ञापन


समझौते के मुताबिक दोनों राज्य व्यापारिक अवसरों की तलाश करेंगे, निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। उद्यमियों के दौरे होंगे और विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि इस समझौते से दोनों राज्यों के बीच समझौते का नया युग शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्य स्किल डेवलपमेंट के बारे में तकनीक सांझी करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि कनाडा में रह रहे पंजाबी खुल कर पंजाब में निवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed