फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canada bans foreigners from buying residential properties

भारतीय को झटका: अब कनाडा में घर नहीं खरीद सकेंगे विदेशी, PM जस्टिन ट्रूडो ने लगाई रोक

Mon, 02 Jan 2023 05:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

कनाडा में लगातार संपत्ति के दामों में इजाफा हो रहा है। इन्हें नियंत्रित करने के उद्देश्य से वहां की सरकार ने विदेशी नागरिकों के आवासीय संपत्ति खरीदने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Canada bans foreigners from buying residential properties
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी नागरिकों के कनाडा में घर खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी को लेकर यह प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोगों की पहुंच से घर खरीदना बाहर हो चुका था और हालात यह थे कि कनाडा के मूल नागरिक जो घर पहले चार लाख डॉलर का खरीदते थे, वह उनको 10 लाख डॉलर से भी अधिक में मिल रहा है। स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के मकसद से विदेशियों के घर खरीदने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


थंडरबे में रियल इस्टेट का कारोबार करने वाले कुनाल कोहली का कहना है कि चीन और भारत के कई इलाकों से अरबों रुपये कनाडा के रियल इस्टेट में निवेश होने से घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पीएम ट्रूडो की सरकार ने पहले ही काफी कदम उठाए थे लेकिन कारगर साबित न होने के कारण यह कदम दो साल के लिए उठाया गया है। 
विज्ञापन


पहले घर पर ब्याज की दर 1.5 फीसदी प्रतिवर्ष थी लेकिन एक साल में ही छह फीसदी के आसपास कर दिया गया ताकि रियल इस्टेट और घरों की खरीद में गिरावट आ सके। इसके बाद यह भी तय किया गया था कि दूसरा घर खरीदने पर अधिक टैक्स देना होगा लेकिन यह जमीनी स्तर पर अधिक सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा के टोरंटो में रियल इस्टेट कंपनी चलाने वाले दीप संघा का कहना है कि ओंटारियो में घरों की कीमत काफी बढ़ गई थी। पश्चिमी एशिया से भारी संख्या में लोगों का कनाडा में निवेश व प्रवेश हुआ है। चीन के लोगों ने काफी पैसा निवेश किया है। इससे घरों की कीमतों में उछाल आया है। दीप संघा का कहना है कि यह फैसला उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो कनाडा में पीआर ले चुके हैं या वर्क परमिट पर हैं। 


कनाडा के ओंटारियो में रियल इस्टेट कारोबारी सुमित सिंह का कहना है कि सरकार का कदम सराहनीय है और इससे कम से कम उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो मंहगा होने के कारण घर नहीं खरीद सकते थे। एक-दो साल में कनाडा में दाम दोगुना से अधिक हो गए थे, जिसे लेकर कनाडा के नागरिकों में रोष पैदा हो रहा था कि वह घर खरीद नहीं पा रहे हैं, इतना पैसा कहां से लाया जाए? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed