फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campus Student Alumni Association, Canada universities

वीसी का कनाडा दौरा, बोले- NRI चाहते हैं पंजाबी संस्कृति सीखें उनके बच्चे

Thu, 02 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Campus Student Alumni Association, Canada universities
Vice- Chancellor of Panjab University Professor Arun Kumar Grover - फोटो : File Photo
पीयू कैंपस स्टूडेंट एलुमनी एसोसिएशन के कनाडा स्थित सरे में वार्षिक कार्यक्रम में गए वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर ने कनाडा की तीन यूनिवर्सिटीज का भी दौरा किया और वहां के माहौल को समझा। प्रो. ग्रोवर ने वहां यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया, सिमोन फरेजर यूनिवर्सिटी और फरेजर वेली यूनिवर्सिटी का दौरा किया। 
विज्ञापन


पीयू कैंपस के एलुमनी के पुराने स्टूडेंट्स ने तो पीयू को इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोट करने में हर संभव मदद का वादा किया ही, साथ ही भारत और कनाडा सरकार के बीच हो रहे समझौते में पीयू को शामिल करने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। वीसी प्रो. ग्रोवर ने बताया कि पंजाब के युवाओं की बड़ी संख्या वहां पढ़ती है और वहां के परिजन अपने बच्चों को पंजाब में पढ़ने केलिए भेजना चाहते हैं ताकि उनमें भारतीय संस्कृति का मूल आ सके।
विज्ञापन


भारत और कनाडा सरकार के बीच एक समझौते के तहत दस इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस को फंडिंग होनी है, जिसके लिए भारत के सौ संस्थानों से आवेदन मांगे गए हैं। अब पीयू प्रबंधन इस कवायद में है कि दस इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस में पीयू को शामिल किया जा सके। वीसी ने बताया कि कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ फरेजर वेली सरे में है और वहां पर 70 फीसदी से ज्यादा जमीन पंजाबियों की है। वहीं यूनिवर्सिटी में करीब 15 हजार स्टूडेंट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Campus Student Alumni Association, Canada universities
यूनिवर्सिटी ऑफ फरेजर वैली के साथ अनुबंध करेगी पीयू
बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ फरेजर वैली के अधिकारी पीयू आए। जिनमें वहां के वीसी डॉ. जैक होगन, डॉ. मार्क एवर्ड सहित अन्य अधिकारी थे। वीसी प्रो. ग्रोवर ने पीयू में फरेजर वेली का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की पेशकश की ताकि वहां के टीचर पीयू में आकर पढ़ा सकें। 

फरेजर वैली यूनिवर्सिटी वीसी का विजिटिंग कार्ड पंजाबी में भी
वीसी ने कनाडा में पंजाबी के प्रभाव के बारे में बताया कि कुछ संस्थानों में तो आधे से भी ज्यादा छात्र पंजाब से ही हैं। उन्होंने फरेजर वैली यूनिवर्सिटी के वीसी का विजिटिंग कार्ड दिखाया। जिसमें एक तरफ अंग्रेजी और दूसरी तरफ पूरा ब्यौरा पंजाबी में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed