फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign to remove illegal encroachment will be run tomorrow in Sector-26 market

Chandigarh News: सेक्टर-26 की मंडी में कल चलेगा अवैध कब्जे हटाने का अभियान

Tue, 19 Aug 2025 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove illegal encroachment will be run tomorrow in Sector-26 market
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन सेक्टर-26 की सब्जी मंडी से अस्थायी कब्जों को हटाने के लिए 20 अगस्त को अभियान चलाएगा। सुबह 8 बजे से ध्वस्तीकरण अभियान चलाने का आदेश जारी हुआ है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। डीसी निशांत यादव ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस पर्याप्त पुलिस बल, जिसमें महिला कर्मी भी शामिल होंगी, की तैनाती करेंगे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर को फेंसिंग करवाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नगर निगम ट्रक, मजदूर और एक जेसीबी मशीन उपलब्ध कराएंगे। तहसीलदार अवतार सिंह जंगू ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एस्टेट ऑफिस, बिजली विभाग, मार्केट कमेटी और अन्य शाखाओं के अधिकारियों को भी ड्राइव के दौरान सहयोग करने और जरूरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पुलिस लाइन, गेट नंबर 2, सेक्टर-26 को असेंबली पॉइंट तय किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article