फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign of AAP in chandigarh from february 15

AAP का चंडीगढ़ में खास अभियान 15 से

Sat, 08 Feb 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Campaign of AAP in chandigarh from february 15

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आम) ने जिस ठोस रणनीति से काम किया था, वही नीति अब लोकसभा चुनाव के दौरान चंडीगढ़ में लागू होने वाली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित वालंटियरों की बैठक में चंडीगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चंडीगढ़ में छा जाने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के सभी कोने, सरकारी दफ्तरों और रेजिडेंशियल एरिया में झाड़ू लगाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक विशेष अभियान चलेगा। अभियान का नाम झाड़ू लगाओ, चोर भगाओ का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत दस दिन के भीतर हर इलाके, हर क्षेत्र, हर सेक्टर, हर कालोनी में कार्यकर्ताओं को झाड़ू लेकर पहुंचने को कहा गया है। वे वहां पर झाड़ू लगाएंगे और जनता के सामने अपनी नीति साफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में वालंटियर की हई बैठक में करीब तीन हजार सदस्य पहुंचे थे। इनमें चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित अन्य इलाकों के युवाओं को बुलाया गया है।

इसकी खास बात यह थी कि इनमें पुराने ही कार्यकर्ताओं को ही बुलाया गया था। कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि वे ही पार्टी की रीढ़ हैं। नए कार्यकर्ता भले ही कितने आ जाएं।

हस्तक्षेप करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जल्द
दिल्ली में आयोजित बैठक में चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे एकजुट होकर रहे। इससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है। जिनसे उनकी नाराजगी है, उनके बारे में विचार किया जा रहा है।


सूत्रों का कहना है कि ऐसे सदस्यों पर कार्रवाई भी हो सकती है। उनके नामों पर विचार चल रहा है। मोहाली व पंचकूला के कुछ कार्यकर्ताओं ने इन सदस्यों की शिकायत भी की थी।

उसके बाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट भी मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद उस पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

31 संभावित उम्मीदवारों की बैठक आज
सूत्र बता रहे हैं जिन 31 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है, वे सदस्य आज एक बैठक करने जा रहे हैं। एक संभावित उम्मीदवार ने बताया कि यह बैठक इसलिए की जा रही है कि सभी संभावित उम्मीदवार एक दूसरे से मिल सके।

उन्हें पहचान सके और सर्वसम्मति बना पाए कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, उसे पूरी ताकत से चुनाव लड़वाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed