फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign intensified in Sangrur for loksabha election 2024

चुनावी रंग: संगरूर में खूब चल रहे शब्दों के बाण, सीएम की वाकपटुता को उन्हीं के अंदाज में जवाब दे रहे विरोधी

Thu, 16 May 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 03:38 PM IST
सार

संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है और यहां से सभी पार्टियों ने दमदार चेहरे मैदान में उतारे हैं। भाजपा को छोड़कर सभी ने सिख चेहरों पर दांव खेला है।  

विज्ञापन
Campaign intensified in Sangrur for loksabha election 2024
पंजाब में प्रचार में जुटे सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर में सियासी तपिश, गर्मी के मौसम पर भारी पड़ने लगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक अच्छे, प्रभावी वक्ता हैं और कॉमेडी का तड़का लगा विरोधियों को घेरते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अन्य दलों के नेता भी शब्दों के बाण से न केवल मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं बल्कि मतदाताओं को भी प्रभावित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा तो आक्रामक अंदाज में विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। अपने अंदाज़ में खैरा बोल रहे हैं- ‘बदलाव दे नाम ते पंजाब ने आप दे 92 एमएलए चुने, पर किसे इक एमएलए ने पंजाब दा मुद्दा चुकया। आप दे किसे भी एमएलए ने मूसेवाला, संदीप अंबिया दे कत्ल दे विरोध विच्च धरना दित्ता ए? किसे इक ने वी नहीं। पर केजरीवाल दी गिरफ्तारी दे विरोध विच्च इहना दे एमएलए दिल्ली दीआं सड़कां ते लंबे पे गए। इहना नूं पंजाब दा नहीं, पंजाब नूं लुट्टन वाले केजरीवाल दा फिक्र है।’ जैसे ही खैरा ने अपना भाषण खत्म किया तभी एक बुज़ुर्ग बोला- ‘हुण टक्करिया बाई सेर नूं सवा सेर।'
विज्ञापन


मान का अनोखा अंदाज
मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस, अकाली, भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। वे हल्के फुल्के अंदाज में चुटकुलों के साथ प्रहार करते हैं। सीएम कह रहे हैं कि खैरा तां बाहरला उम्मीदवार ए। पंजाब दे कई इलाके च इलेक्शन विच्च खड़ेया पर लोकां नाल कदे वी नहीं खड़िया। सुखबीर बादल पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री अपनी शैली में कहते हैं कि इह तां परिवार बचाओ यात्रा कड रहे हन, पर इस बार परिवार नहीं बचणा बठिंडे तों। लोक इस बार इहना दे इक्क बचे मेंबर नूं भी हराणगे। भाजपा दा तानाशाह राज खत्म होण वाला ए अते केंद्र विच्च आप भी भाईवाल होवेगी। पास खड़ा नौजवान बोला- ‘बाई आ सतौज आला तां चिब्ब कढदे चिब्ब।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को घेर रहे सुखबीर, खन्ना और सिमरनजीत 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर ले रहे हैं। बादल कह रहे हैं कि इहना टोपी वालियां ने पंजाब बर्बाद कर के रख दित्ता। गप्प मारन अते ड्रामा करन तों बिना इहना कोल कुज वी नहीं। पंजाब इस बार इहना दा तीला-तीला करन नूं तैयार बैठा। 


अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान कह रहे हैं कि इह चौणां, सिखां दा भविख तय करनगियां। पंजाब ही दिल्ली विच्च सिखां दी आवाज बुलंद कर सकदा ए। हुण पंजाब दे हथ फैसला ए। भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना कह रहे हैं कि देश व पंजाब को बचाना है तो भाजपा को लाना होगा। ड्रामेबाज़ी से पंजाब का भला नहीं होगा। पंजाब को आर्थिक तौर पर कंगाल कर रही पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है। पंजाब में भाजपा का विरोध किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। ये सभी आप को ज्यादा घेर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed