{"_id":"85ac1335ce458d620b19e6b7f13e139e","slug":"campaign-for-voters-list-updation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 21, 22, 28 और 29 जून को राज्य के मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने व कटवाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 31 जुलाई को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वालगद ने दी। वे यहां सभी जिला उपायुक्तों एवं जिला चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से अपने संबंधित जिला और विधानसभा का प्लान भी तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
वालगद ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वोटरों के लिए मतदाता सूची में नाम डलवाने और कटवाने के लिए एक विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ स्तर अधिकारी का होना सुनिश्चित करें। वहां फार्म 6 भी उपलब्ध होना चाहिए। इसके साथ-साथ फार्म रिसीव करने के बाद उसकी रसीद भी लोगों को दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारी पोलिंग बूथ का दौरा जरूर करें। बूथ लेवल अधिकारी के पास यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उसके बूथ पर अभियान के दौरान कितने फार्म प्राप्त हुए। इसके अलावा चार दिनों के इस अभियान में मुख्यालय की टीमें भी दौरा करेंगी। नए बीएलओ को पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए।
वालगद ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के खातों की जानकारी भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भिजवाएं। जिससे उसकी रिपोर्ट भारतीय निर्वाचन आयोग को भिजवाई जा सके।