फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Camp organized at 25 places on the birthday of Sanjay Tandon, 1641 units of blood collected

संजय टंडन के जन्मदिन पर 25 जगह लगा शिविर, 1641 यूनिट रक्त एकत्रित

Fri, 10 Sep 2021 09:14 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Camp organized at 25 places on the birthday of Sanjay Tandon, 1641 units of blood collected
चंडीगढ़। भाजपा नेता संजय टंडन के जन्मदिन पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में 25 जगह रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 1641 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डिजिटल माध्यम से इन शिविरों का उद्घाटन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। चंडीगढ़ में आठ, पंजाब में 5, हरियाणा में 5, हिमाचल में 5, यूपी और दिल्ली में एक-एक जगह शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने जिस तरह कोविड-19 के पिछले दो चरणों पर नियंत्रण किया है, उससे भारत समूचे विश्व के लिए एक उदाहरण साबित हुआ है। वर्तमान में डेढ़ वर्ष के भीतर ही सरकार ने लगभग 70 करोड़ लोगों को टीका लगाया है, जो कई देशों की कुल जनसंख्या से कहीं ज्यादा है। उद्घाटन सत्र के बाद संजय टंडन ने 36वीं बार रक्तदान किया। साथ ही उनके तीनों बेटे सत्यम, सारांश और शिवैन ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया उनकी कोम्पिटेंट फाउंडेशन वर्ष में दो बार अप्रैल और सितंबर में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि हर वर्ष इस आयोजन का दायरा और अधिक बढ़ाकर इस अभियान को ओर अधिक मजबूती दी जाए। पिछले वर्ष कोरोना के बावजूद भी सितंबर में फाउंडेशन ने दस जगहों पर रक्तदान आयोजित कर 778 ब्लड यूनिट एकत्रित किया था।
विज्ञापन

आयोजन समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत: ज्ञान चंद गुप्ता
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सफल रक्तदान शिविर के लिए टंडन परिवार को बधाई दी। हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इन कार्यक्रमों में मेयर रविकंात शर्मा, लतिका शर्मा, भाजपा हिमाचल के महासचिव त्रिलोक जामवाल, करण नंदा, संगरूर से जतिंदर कालरा, अंबाला विधायक असीम गोयल, नोयडा से पूनम मल्होत्रा, बद्दी इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के राजीव अग्रवाल, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव चंद्रशेखर, पार्षद शक्ति देवशाली, सुनीता धवन, दलीप शर्मा, जगतार सिंह जग्गा, भरत कुमार, पूर्व मेयर व पार्षद राजेश कालिया, अनिल दुबे, जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, मन्नू भसीन, नरेश पंचाल, राजेन्द्र शर्मा, सतिंदर सिद्धू, रविन्द्र पठानिया, प्रिंस भंदुला, रमेश शर्मा, हरजीत सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, पप्पू शुक्ला, अवि भसीन, गौरव गोयल, अरुणदीप सिंह, जोरा सिंह, कमलजीत सिंंह पंछी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed