फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Camp begins for World Championship at Sukhna Lake

सुखना लेक पर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कैंप का आगाज

Thu, 04 Aug 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Camp begins for World Championship at Sukhna Lake
चंडीगढ़। वाटर स्पोर्ट्स की वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का कैंप का बुधवार से सुखना लेक पर आगाज हुआ। सुबह 6 बजे क्योकिंग, कैनोइंग और ड्रैगन बोट के टीमों के कुल 50 खिलाड़ी पहुंचे। दिन की शुरुआत खिलाड़ियों ने रनिंग से की।
विज्ञापन

इस मौके पर कैंप के कोच दीपक कुमार वहां उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खुद रनिंग की। इसके बाद कुछ वर्क आउट कराया गया। बाद में खिलाड़ियों को अभ्यास करने वाला एरिया दिखाया गया, जिस पर रोजना तीनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को बोट के जरिए पानी में भी उतारा गया। इसके बाद शाम को इन खिलाड़ियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में एक थ्यूरी क्लास का भी आयोजन किया गया। सितंबर माह में चेक रिपब्लिक में वाटर स्पोर्ट्स की वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सुखना लेक पर भारतीय कैंप को लगाया गया है। कैंप में देश से जूनियर, सीनियर, पुरुष और महिला वर्ग खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्याकिंग, कैनोइंग और ड्रैगन बोट के इवेंट में भारतीय टीमें शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

बोट में खिलाड़ियों के बैठने की क्षमता
भारतीय कैंप के कोच दीपक कुमार ने बताया कि उनके पास कुल चार बोट है। इनमें एक बोट पर एक साथ 22 खिलाड़ी सवार होकर अभ्यास कर सकते हैं। वहीं तीन अन्य में हर एक पर 12 खिलाड़ी एक साथ सवार होकर अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed