{"_id":"c19a77e3c57375128cebc7dc0ab200aa","slug":"came-the-prisoner-ran-on-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया कैदी भागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आया कैदी भागा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ जेल से पेशी पर मोहाली अदालत लाए गए कैदी ने लौटते समय भागने की कोशिश की। उसने गाड़ी से छलांग लगा दी और दौड़ने लगा। काफी दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना नयागांव में जुलाई-13 में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वह रोपड़ जेल में बंद था।
वीरवार को उसे पेशी पर मोहाली अदालत में लाया गया था। पेशी के बाद वीरवार शाम करीब पौने चार बजे पुलिस उसे लेकर कुराली पहुंची। तभी, नेशनल हाईवे पर अस्पताल के सामने एकाएक वह फिल्मी स्टाइल में चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आनन फानन पुलिस ने कर्मियों ने उसका पीछा किया। कैदी अस्पताल रोड की तरफ भागा। फिर वह भागते हुए मेन बाजार में आ गया। वहां लोगों ने जब पुलिस को उसका पीछा करते देखा तो काबू कर लिया। कैदी को दबोचने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
पहचान भी निकली जाली
पुलिस कर्मियोंने कैदी हरप्रीत सिंह को काबू कर सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचाया। वहां जब सख्ती से पूछताछ की गई तो एक और मामला सामने आ गया। हरप्रीत सिंह ने अपना नाम-पता ही गलत बता रखा था।
सिटी एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि कैदी ने नयागांव केस में अपनी पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी मलसियां, जालंधर बताई थी। पर, यह गलत निकली।
सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसका नाम जगदीश दीशा पुत्र सुरिंदर सिंह है और वह हेरां, नकोदर, जालंधर का रहने वाला है। इसके बाद कुराली पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत परचा दर्ज कर लिया है।