{"_id":"a33b53b80f675b23d0c6490f95c85ebe","slug":"call-on-helpline-number-on-watching-snake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर सांप दिख जाए तो डरे नहीं, यहां कॉल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर सांप दिख जाए तो डरे नहीं, यहां कॉल करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और उमस की वजह से सांप बिलों से निकल आए हैं और आबादी वाली जगहों पर इनके दिखने से दहशत भी है। वन विभाग को रोज एक से दो कॉल सांप मिलने की आ रही हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मामले रोज गार्डन, सुखना लेक, सेक्टर दो, तीन, चार, पांच, सात, धनास, खुड्डा अली शेर व सारंगपुर जैसे इलाकों से हैं। इनके आसपास जंगल या नाले और तालाब हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस सीजन में अभी तक चंडीगढ़ में सांप को काटने का कोई मामला नहीं आया है। वन विभाग ने सांप पकड़ने के लिए गार्ड तैनात किए हैं। वे सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ आते हैं। वन विभाग ने रेंज अफसरों के नंबर और दफ्तर के नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांप दिखने पर इन नंबरों पर सूचना देकर मदद मांगी जा सकती है। चंडीगढ़ में खासकर रसेल वाइपर, कोबरा, घोड़ा पछाड़ सांप और कई जगहों से अजगर पकड़े जा रहे हैं। चंडीगढ़ में अजगर की भी तादाद अच्छी है।
रोजाना एक-दो कॉल
पर्यावरण डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि उनके कंट्रोल रूम में रोजाना एक या दो कॉल लोगों की आ जाती हैं। जैसे ही कॉल आती हैं तो तुरंत फारेस्ट गार्ड को स्पॉट पर भेज दिया जाता है। डिपार्टमेंट के गार्ड पूरी तरह से एक्सपर्ट हैं।
उनके पास सांपों को पकड़ने की स्टिक और अन्य उपकरण भी हैं। वे सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं। कई बार कॉल पुलिस के कंट्रोल में भी जाती हैं। वहां से फारेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना दे दी जाती है। गार्ड 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं।
सितंबर तक रहेगा खतरा
एक्सपर्ट का कहना है कि चंडीगढ़ में सितंबर तक सांपों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद ये शीत निद्रा में चले जाएंगे। सांपों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैकिंग भी बंद कर दी है। पूरे जंगल एरिया में सांप ही सांप दिखने लगते हैं।