{"_id":"1a380794e5e1ac8d0b4d6ec927308259","slug":"call-on-following-numbers-in-case-of-water-wasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बर्बादी हो तो इन नंबरों पर घुमाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बर्बादी हो तो इन नंबरों पर घुमाएं फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगी है पानी की खपत भी बढ़ने लगी है। वहीं पानी की बर्बादी भी नहीं रुक रही है। नगर निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण सिटी में कई जगह सड़कों पर पानी लीक हो रहा है। इस कारण पानी घरों तक पहुंचने के बजाय सड़क पर बर्बाद हो रहा है। सड़क पर जलभराव होता है वो अलग।
विज्ञापन
सेक्टर-37 और 38 में कई जगह सड़कें पानी से लबालब थीं। यहां लीकेज से सड़कों की स्थिति ऐसी थी जैसी बारिश के बाद होती है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पानी की बर्बादी पर आम जनता के रोजाना चालान किए जा रहे हैं, लेकिन अफसरों की लापरवाही पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। बुधवार को भी नगर निगम ने पांच लोगों के चालान किए, जबकि 31 को वार्निंग नोटिस भेजे।
विज्ञापन
पानी सप्लाई की पाइप के ज्वाइंट सही ढंग से नहीं लगे हैं, जिस कारण लीकेज रहती है। निगम की लापरवाही के कारण ही पानी बर्बाद हो रहा है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
- प्रेम कौशिक, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, सेक्टर-38 ए, बी
सड़कों पर लीकेज की समस्या तो काफी बढ़ चुकी है। जगह-जगह पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। ये अफसरों की लापरवाही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
-जेपी यादव, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-37
अगर आम लोग पानी बर्बाद करते हैं तो उनके चालान जरूर होने चाहिए। लेकिन, कारपोरेशन को अपनी गलतियों पर भी नजर रखनी चाहिए। जहां-जहां लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है, उसे जल्दी ठीक करवाना चाहिए। इसके लिए किसी भी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
-मेजर डीपी सिंह, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-38
जहां-जहां से भी लीकेज की शिकायत आती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कई पाइप लाइन कमजोर हो चुकी हैं, उन्हें भी बदला जा रहा है।
-बीके धवन, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, नगर निगम
पानी की बर्बादी हो तो यहां करें संपर्क
ऑफिसर------------फोन नंबर-----------एरिया
पीके अग्रवाल- 9872511307-सेक्टर-2, 3, 4, 10 और 11
सुरेशपाल सैणी- 9417547720-सेक्टर-5 से 9 तक
परमिंदरपाल सिंह- 9872511341-सेक्टर-19, 27, 29 और 30
रामपाल बैंस- 9872511128-सेक्टर-17, 18, 20 और 21
अजय गर्ग- 9872511146-26 ग्रेन मार्केट, बापूधाम, सेक्टर-28 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
विजय कुमार प्रेमी- 9872511245-सेक्टर-15, 16, 22 और 23
विनोद व्यास- 9872511145-सेक्टर-24, 25, कुम्हार कालोनी, खुड्डा लाहौरा, धनास कालोनी
अमित शर्मा- 9872511238-सेक्टर-31, 32, 46, 47
राजिंदर करवाल- 9872511255-सेक्टर-48, 49, 50, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और करसान कालोनी
सुभाष चौधरी- 9872511259-सेक्टर-33, 34, 44, 45
गुलशन कुमार- 9872511358-सेक्टर-35, 36, 42, 43 और अटावा
प्रभजोत सिंह- 9872511353-सेक्टर-37, 38, 38 (वेस्ट) डूड्डूमाजरा कालोनी
प्रितपाल सिंह- 9915711482-सेक्टर-39, 40, 41, मलोया, बढ़हेड़ी और बुटरेला
कुलदीप सिंह- 9872511343-सेक्टर-51, 52, 53, 61 कजहेड़ी
गुरशरण दास- 9872511225-सेक्टर-54, 55, 56, पल्सौरा
गुरमुख सिंह- 9872511251-मनीमाजरा, मौलीजागरां, एमसीएच और शिवालिक इन्क्लेव