फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet minister examined the eyes of Anganwadi union head

Chandigarh News: पहले धरने की बात, फिर बैठक में ही आंखों का चेकअप

Sun, 21 May 2023 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister examined the eyes of Anganwadi union head
कैबिनेट मंत्री ने की आंगनबाड़ी यूनियन प्रधान की आंखों की जांच
विज्ञापन


डा. बलजीत कौर की पुरानी पेशेंट रही हैं हरगोबिंद कौरअमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद डाक्टरी के अपने पेशे के लिए समय निकाल लेती हैं। शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्करों की यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा तो प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर को अपनी मांगों की फेहरिस्त सौंपने के साथ ही, मांगें न माने जाने पर धरने की चेतावनी भी दी।

बैठक के माहौल में कुछ गरमागरमी होती, उससे पहले ही मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच मांगों के लेकर विस्तार के चर्चा हुई और माहौल काफी हलका हो गया। इसी दौरान हरगोबिंद कौर जो डा. बलजीत कौर की पुरानी पेशेंट भी हैं, ने उनसे अपनी आंखों के चेकअप का आग्रह किया। तब डॉ. बलजीत कौर ने मौके पर ही आंखों का चेकअप कर उन्हें दवा लिख दी। आंखें चेक कराने के बाद बैठक का माहौल पूरी तरह बदल गया और यूनियन के प्रतिनिधि अपनी मांगें जल्द पूरी होने के भरोसे के साथ विदा हुए।
विज्ञापन


डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाज़िम यूनियन की प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर के साथ उनकी मांगों के बारे चर्चा की और समाधान करने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हरगोबिंद कौर आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश प्रधान होने के साथ ही उनकी पुरानी पेशेंट भी हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर-मरीज़ का यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। डा. बलजीत कौर ने बताया कि हरगोबिंद कौर ने बैठक के दौरान ही उनसे आंखों के चेकअप का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed