फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   C Grade Level Post to Olympian Player Poonam Malik by Haryana Government, She Refused to Join

ओलंपियन को बना दिया जूनियर कोच, खिलाड़ी का ज्वॉइन करने से इंकार, जताई नाराजगी और कहा...

Mon, 31 Dec 2018 11:46 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
C Grade Level Post to Olympian Player Poonam Malik by Haryana Government, She Refused to Join
पूनम मलिक
सी ग्रेड की नौकरी नहीं चाहिए, केद्र में अच्छे पद पर काम कर रही हूं तो छोटे पद पर क्यों ज्वॉइन करुं। यह तो सरासर भेदभाव किया जा रहा है। यह कहना है भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही पूनम मलिक का, जो ओलंपिक में भी खेल चुकी हैं। मामला ये है कि चुनावी साल में सरकार भले ही खिलाड़ियों को जूनियर कोच बनाकर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन सरकार पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं और खिलाड़ियों ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन


सरकार ने ओलंपिक तक खेल चुकी पूनम मलिक को जूनियर कोच बनाकर सी ग्रेड की नौकरी थमा दी तो उसने नाराजगी जताते हुए ज्वॉइन करने से साफ इंकार कर दिया। उसके अलावा कई अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय केंद्र में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में उनका जूनियर कोच के पद पर प्रदेश में ज्वॉइन करना मुश्किल है। क्योंकि उनको केंद्र में बेहतर ग्रेड पे मिलने के साथ ही खेल का अच्छा माहौल भी मिल रहा है।
विज्ञापन


मैंने नौकरी के लिए दो साल पहले आवेदन करते हुए एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल व ओलंपिक में खेलने के प्रमाण पत्र लगाए थे। लेकिन उसके बाद भी मुझे सी ग्रेड की नौकरी दी गई है। ऐसा करके सरकार भेदभाव कर रही है जो ओलंपिक तक खेलने वालों को भी सी ग्रेड की नौकरी देकर दिखावा करना चाहती है। जबकि इस समय में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हूं जो इस नौकरी से काफी बेहतर है। मैंने साफ मना कर दिया है कि जूनियर कोच की नौकरी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम मलिक, हॉकी खिलाड़ी

14 जूनियर कोच की तैनाती के आदेश जारी किए

बता दें कि खेल विभाग में पिछले कई साल से लंबित पड़े नौकरी के आवेदनों पर सरकार ने चुनावी साल में संज्ञान लेते हुए 14 जूनियर कोच के तैनाती आदेश जारी कर दिए। लेकिन इसमें भी सरकार ने खेल खेल दिया और ओलंपिक तक खेलने वाले खिलाड़ी पूनम मलिक को सी ग्रेड की नौकरी का लेटर थमा दिया।

पूनम मलिक ओलंपिक में खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की हिस्सा रही थी। वह इस समय आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। वहां पूनम का 4600 रुपये ग्रेड पे है, जबकि सरकार ने जूनियर कोच का ग्रेड पे 3600 रुपये रखा है। इस पर पूनम ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाए हैं कि उसने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से लेकर ओलंपिक में खेलने तक के प्रमाण पत्र लगाए थे। लेकिन उसे सी ग्रेड की नौकरी दी गई है, जबकि खेल नीति के आधार पर उसे बी ग्रेड की नौकरी मिलनी चाहिए थी।

इनके अलावा कई अन्य खिलाड़ी इस समय नौकरी कर रहे हैं, जिनमें पहलवान किरण गोदारा रेलवे में एसटीसी के पद पर नौकरी कर रही हैं। वह भी जूनियर कोच के लिए केंद्र की नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं है। बॉक्सर सोनिया लाठर भी रेलवे में नौकरी कर रही हैं, तो राजेश सेना में कार्यरत है। इनके अलावा संग्राम दहिया इस समय हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। इनका भी जूनियर कोच के लिए नौकरी छोड़ने पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed