फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   by elections of dhuri today in punjab

पंजाब: धूरी उप चुनाव के लिए मतदान आज

Sat, 11 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
by elections of dhuri today in punjab

धूरी उपचुनाव के लिए मतदान आज यानी शनिवार को होगा। चुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मुख्य चुनाव कार्यालय पंजाब के एक प्रवक्ता के अनुसार धूरी विधानसभा क्षेत्र में 166 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर छह मिलिट्री और पैरा मिलिट्री बलों की बटालियन लगाई गई हैं। पोलिंग ड्यूटी के लिए करीब 766 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव लड़ रहे 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.52 लाख वोटरों के हाथ में है। कुल वोटरों में से 80 हजार 561 पुरुष और 71 हजार 391 महिला वोटर हैं। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस चुनाव के लिए करीब 1800 पुलिस क र्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच एसपी, 11 डीएसपी, 17 एसएचओ, 136 इंस्पेक्टर/एएसआई, 1017 हवलदार, 254 महिला कर्मचारियों सहित पैरा मिलिट्री फोर्स के 412 जवान स्टेशनों पर तैनात होंगे।
 
बादल, बरनाला परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर
धूरी उपचुनाव में शिअद के गोबिंद सिंह लौंगोवाल और कांग्रेस के सिमरप्रीत सिंह बरनाला चुनाव मैदान में हैं। सिमरप्रीत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के पोते हैं, जिस वजह से यह सीट इस परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।


वहीं, पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार होने की वजह से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के लिए यहां जीत हासिल करना नाक का सवाल है। इस वजह से यहां दोनों दलों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed