{"_id":"687aa810af835a3baa0f679d","slug":"businessmen-reached-the-high-court-in-protest-against-the-demolition-of-the-furniture-market-hearing-will-be-held-on-july-22-chandigarh-news-c-16-pkl1091-766563-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्नीचर मार्केट तोड़ेने के विरोध में हाईकोर्ट पहुंचे कारोबारी, 22 जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्नीचर मार्केट तोड़ेने के विरोध में हाईकोर्ट पहुंचे कारोबारी, 22 जुलाई को होगी सुनवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्नीचर मार्केट को तोड़े जाने के विरोध में फर्नीचर मार्केट के कारोबारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले में 22 जुलाई को सुनवाई की तारीख दी है। दूसरी तरफ प्रशासन ने पहले ही 20 जुलाई को मार्केट तोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को डीसी ने अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि रविवार को सुबह 7 बजे से ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
मार्केट तोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद सेक्टर कारोबारियों में अफरा-तफरी मची हुई है। बाजार में पूरे दिन व्यापारी आपस में बैठक करते और चर्चा करते नजर आए। फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजीव भंडारी ने बताया कि कोर्ट में हम लोगों ने अपनी बात रखी है। 22 जुलाई को सुनवाई होनी है। कोर्ट ने कारोबारियों से 2002 से पहले के कागज मांगें है, जब वह यहां किराये पर रह रहे थे।
दरअसल, करीब 4000 करोड़ रुपये कीमत वाली इस जमीन का प्रशासन ने साल 2002 में अधिग्रहण किया था। कारोबारियों का कहना है कि उस समय वह लोग वहां किराये के तौर पर मौजूद थे। जमीन के मालिकों को किराया दिया जाता था। हालांकि जब जमीन अधिग्रहण किया गया तो हमें कोई जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
वायदे से मुकर रहा प्रशासन
कारोबारियों का कहना है कि 30 जनवरी को प्रशासन के साथ बैठक हुई थी। उस समय मांग की गई थी कि जगह को खाली कराने से पहले हमें डीसी रेट पर बल्क मार्केट में जगह उपलब्ध कराया जाए। सेक्टर-56 में तैयार हो रहे बल्क मार्केट में प्रशासन ने हमें जगह देने का मौखिक वायदा भी कर दिया था। तब हमसे कहा गया था कि इस मामले में बात के लिए व्यापारियों को बुलाया जाएगा। छह महीने तक कोई बुलावा नहीं आया। अब अचानक बाजार में जगह खाली करने के लिए मुनादी कराई जाने लगी है।
सस्ते सामान के चक्कर में पहुंचे ग्राहक
इस बीच दुकानें खाली होने की सूचना में बाद बाजार में कई ग्राहक भी पहुंचे। कारोबारियों ने बताया कि लोगों को यह उम्मीद थी कि दुकानें खाली करनी होंगी तो सस्ते में माल बेचा जाएगा। हालांकि शुक्रवार तक कोई भी कारोबारी दुकान खाली करते या माल जल्दी खत्म करने के लिए कम दाम में बेचते नजर नहीं आया।
1000 पुलिसकर्मियों के साथ फायर की टीम रहेगी मौजूद
डीसी निशांत यादव ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे अभियान चलाने के दौरान करीब 1000 पुलिस के जवान मौके पर मौजूद होंगे। इसके अलावा फायर और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद होगी। इंजीनियरिंग विभाग अभियान की तकनीकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम कचरा एवं मलबा हटाने की जिम्मेदारी संभालेगा। प्रशासन की तरफ से अब तक बाजार में दो बार मुनादी हो चुकी है।