फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Business tower will be built in Haryana on the lines of Dubai says Dushyant Chautala

हरियाणा: दुबई की तर्ज पर बिजनेस टावर, एस्सेल वर्ल्ड की तरह एम्यूजमेंट सिटी बनेगी, द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास ग्लोबल सिटी का निर्माण

Thu, 30 Dec 2021 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 08:48 PM IST
सार

हरियाणा सरकार वैश्विक स्तर के बाजार विकसित करेगी। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को लेआउट तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में एक बिजनेस टावर का निर्माण भी होगा। यहा टावर दुबई के बिजनेस-बे को टक्कर देगा।

विज्ञापन
Business tower will be built in Haryana on the lines of Dubai says Dushyant Chautala
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार ने दुबई की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। सरकार राज्य में ऐसा बिजनेस टावर बनाना चाहती है, जिसकी चकाचौंध के आगे दुबई का ‘बिजनेस-बे’ भी फीका नजर आए। साथ ही मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूजमेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन


बिजनेस टावर को गुरुग्राम के साथ ही द्वारका एक्सप्रेस वे के पास ग्लोबल सिटी के नाम से स्थापित किया जाएगा। इस सपने को धरातल पर उतारने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन) के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक में एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता, महाप्रबंधक मनोज पाल सिंह को उन्होंने इन प्रोजेक्ट के लेआउट बनाने का निर्देश दिया है। दुष्यंत ने कहा कि ग्लोबल सिटी हरियाणा प्रोजेक्ट के लिए सरकार के पास करीब एक हजार एकड़ जमीन उपलब्ध है। अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर तुरंत कार्य शुरू कर दें। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय डेवेल्पर्स से भी संपर्क करें ताकि आधुनिक मार्केट बनाने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर की सुविधाओं सहित इन प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाए। मेगा प्रोजेक्ट में विजन सिटी व एम्यूजमेंट-सिटी बनाने की संभावनाएं तलाशें। विजन-सिटी में ज्वेलरी, फर्नीचर, गिफ्ट आदि से संबंधित आलीशान मार्केट बनाई जाएंगी। मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड की तर्ज पर एम्यूजमेंट सिटी में बच्चों के लिए मनोरंजन व ज्ञानवर्धन स्थल बनाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed