फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   business summit at chandigarh

चंडीगढ़: निवेश की संभावना तलाशेंगी फ्रांस की कंपनियां

Mon, 25 Jan 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
business summit at chandigarh

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद की भारत यात्रा में पहला पड़ाव चंडीगढ़ था। फ्रांस और भारत के कई बिजनेस आइकॉन होल ताज में हुई इंडिया फ्रांस बिजनेस समिट में शामिल हुए।

विज्ञापन


फ्रांस डेलीगेट्स ने चंडीगढ़ के साथ ही नार्थ रीजन को निवेश के लिए काफी बेहतर बताया। मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा फ्रांस का इस रीजन में निवेश का मामला उठाया गया। फ्रांस लोरिएल के चेयरमैन लोइस आरमेड ने कहा कि फ्रांस की कंपनियां इस रीजन को भी निवेश के हिसाब से संभावनाएं तलाशेंगी।   
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद के आने से पहले पैनल डिस्कशन हुआ। सीआईआई प्रेसिडेंट सुमित मजूमदार ने पैनल का संचालन किया। पैनल में फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड चेयरमैन विनायक चटर्जी, टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ सुकरन सिंह और एयरबस ग्रुप इंडिया के पियरे डी बुसेट ने भी शिरकत की। विनायक चटर्जी ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में फ्रांस एक बेहतर भागीदार हो सकता है। उन्होंने कहा कि न्यूक्लीयर, इंजीनियरिंग, स्पेस और सोलर जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीडबैक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के विनायक चटर्जी ने कहा कि फ्रांस के साथ बड़ी ही नही,ं स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के साथ भी टाईअप किया जा सकता है। उन्होंने माना कि देश में गुड्स एंड सर्विसेस सिस्टम को और बेहतर करने करने की आवश्यकता है। टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड के सीईओ सुकरात सिंह ने कहा कि फ्रांस के साथ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।

एयरबस ग्रुप इंडिया  के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर पियरे डी  बुसेट ने कहा कि फ्रांस के साथ भारत के कई प्राइवेट कंपनियां हाथ मिला रही हैं। उन्होंने बिजनेस समिट को  फ्रांस और भारत के बिजनेस रिश्तों को नए दौर का आगाज बताया।


अंबानी और मित्तल जैसी बड़ी हस्तियां नहीं पहुंचीं
इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में देश के नामी उद्योगपति के आने की उम्मीद थी। लिस्ट में मुकेश अंबानी से लेकर भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राजन भारती मित्तल सहित देश की 10 से अधिक कंपनियों के सीईओ के आने की उम्मीद थी। लेकिन समिट में उम्मीद के मुताबिक उद्योगपति नही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed