फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   business of drug smuggling in 5 states of india through social networking

5 राज्यों में कैसे होती है ड्रग स्मगलिंग? जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Sat, 18 Jul 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
business of drug smuggling in 5 states of india through social networking

पंजाब में हेरोइन तस्करी का धंधा तेजी से बढ़ा है, वहीं खतरे की घंटी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा में भी बज गई है।

विज्ञापन


पंजाब के नामी गैंगस्टर व शार्प शूटरों ने हेरोइन के धंधे से जुड़कर दूसरे प्रदेशों के कई गैंगस्टरों को साथी बना लिया है और अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं। खास बात यह है कि नेटवर्क बढ़ने के लिए तस्कर इंटरनेट का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

पाक से मंगाई जाती है हेरोइन
पंजाब का 553 किलोमीटर एरिया पाकिस्तान से सटा हुआ है। पाकिस्तान बार्डर से तस्करी कराकर हेरोइन पंजाब मंगाई जाती है। पिछले साल पंजाब बार्डर पर रिकार्ड 361 किलो हेरोइन सीमा सुरक्षा बल ने बरामद की थी।
विज्ञापन

सोशल साइट्स और मोबाइल एप नेटवर्क बढ़ाने का जरिया

business of drug smuggling in 5 states of india through social networking

सूत्रों के अनुसार पंजाब के गैंगस्टरों ने उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, बाजपुर, मध्य प्रदेश के नीमच, रतलाम, राजस्थान के जैसमलेर, हनुमानगढ़, किशनगढ़ के अलावा गंगानगर में नेटवर्क बना रखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाबी समुदाय के लोगों ने इन इलाकों में काफी जमीन खरीद रखी है।

यहां फॉर्म हाउस बनाए गए हैं और खेती भी होती है। पंजाब के गैंगस्टर और तस्कर इन इलाकों से ही धंधा चला रहे हैं। इसके लिए तस्करों ने इंटरनेट, एप व फेसबुक मैसेंजर के सहारे फर्जी आईडी बनाकर एक दूसरे से संपर्क साध रखा है। पंजाब की जेलों से गैंगस्टर और तस्कर एप व फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल कर तस्करी कराते हैं।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आईबी, डीआरआई, सीआईडी तस्करों के नंबर मिलने पर कॉल्स टैप कराती हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि सोशल साइट्स, मोबाइल एप पर हो रही चैटिंग को पकड़ पाना टीम के लिए आसान नहीं। इस क्रम में खुफिया एजेंसियों को ऐसे 120 गैंगस्टर व कुख्यात अपराधियों की सूची हाथ लगी है, जो पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। वे सुपारी लेकर हत्या करने के साथ-साथ हेरोइन तस्करी करा रहे हैं।

हाल की बरामदगी

business of drug smuggling in 5 states of india through social networking

-तरनतारन जिले में 13 महीने में 167 किलो हेरोइन बरामद
-पंजाब बार्डर पर दो साल में 681 किलो हेरोइन बरामद  
-नामी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई पर 31 मामले हैं, गिरफ्तारी के समय हेरोइन बरामद
-सुक्खा विधीपुरिया पर हत्या, लूटपाट के 13 मामले  
-सुक्खा काहलवां की हत्याकांड कावांछित गौंडर व प्रेमा गिरोह भी ड्रग तस्करी में लिप्त
-अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार जग्गू भगवानपुरिया पर भी ड्रग तस्करी का आरोप
-अमृतसर के सोनू, शेरू समेत कई गैंगस्टर हेरोइन के धंधे में

ड्रग्स तस्करों के ताजा खतरे को देखते हुए कई प्रदेशों में हमारा ऑपरेशन चल रहा है। हमारी टीमें दूसरे प्रदेशों में भी जाकर गैंगस्टर और तस्करों का पीछा कर रही हैं।
-ईश्वर सिंह, निदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed