फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Business Man Said, Need More Flights

व्यापारी बोले, चंडीगढ़ से चाहिएं ज्यादा फ्लाइट्स

Wed, 05 Feb 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
Business Man Said, Need More Flights
चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी शहर के व्यापारियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। वह चाहें दिल्ली जाएं या फिर मुंबई, एक दिन में जाकर उसी दिन लौट नहीं सकते। यही नहीं, चेन्नई, भोपाल के लिए एयर कनेक्टिविटी नहीं है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि अब समय का सदुपयोग करने वालों के लिए यहां से एयर कनेक्टिविटी सबसे जरूरी है। व्यापारियों के अनुसार चेन्नई, मद्रास और केरल के संग उत्तर प्रदेश से काफी व्यापार होता है लेकिन इन शहरों में जाने के लिए यहां से कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से एयर कनेक्टिविटी तो अब आवश्यक है। इससे समय की बचत होगी। समय कम है और व्यापार ज्यादा। सिटी के व्यापारियों के लिए हैदराबाद और भोपाल के लिए भी फ्लाइट्स जरूरी हैं। यहां ज्यादा से ज्यादा सीधी फ्लाइट्स होनी चाहिए। मसलन बंगलूरू से चंडीगढ़ में कपड़े का व्यापार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल वोहरा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल

चंडीगढ़ से हम इंटरनेशनल फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब तक यहां से पर्याप्त घरेलू फ्लाइट्स भी नहीं हैं। मसलन उत्तर प्रदेश में व्यापार काफी होता है। मद्रास और केरल के लिए भी कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। सिटी के व्यापारियों को फ्लाइट्स के शुरू होने का लाभ मिलेगा।

बलविंदर सिंह, मालिक, उप्पल स्वीट्स

व्यापारियों को फ्लाइट्स की सबसे ज्यादा जरूरत है। मसलन मार्बल के व्यापारी चेन्नई और अहमदाबाद जाते हैं। चंडीगढ़ काफी बड़ा शहर है। यहां से यात्रियों को जम्मू और कश्मीर के लिए जाना पड़ता है। चंडीगढ़ से सभी शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स होनी चाहिए।
भीमसेन अग्रवाल, मार्बल व्यापारी, एडवाइजर, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed