{"_id":"51df928fc897a6ad71a9f5320d94316d","slug":"bus-will-soon-turn-into-jirkpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत, जल्द शुरू हो जाएगा जीरकपुर बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत, जल्द शुरू हो जाएगा जीरकपुर बस स्टैंड
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 11 Mar 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में कालका चौक के पास तैयार किया गया बस स्टैंड जल्द चालू कर दिया जाएगा। यह जानकारी एसएसपी जीएस सिद्वू ने दी। वह जीरकपुर में यातायात की समस्या के हल के लिए दौरे पर आए थे।
उन्होंने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात समस्या के हल एवं बस स्टैंड को जल्द ही बसों के चालू करने के लिए विचार-विमर्श किया।
एसएसपी सिद्वू ने बताया कि शुरुआती दौर में बस स्टैंड पटियाला एवं पंचकूला की बसों के लिए चालू किया जाएगा। यहां पर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर उनको समय रहते हल कर अन्य बसों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
उन्होंने शुरुआती दौर में लंबे रूट एवं अन्य जगह की बसें पहले की तरह फ्लाईओवर के ऊपर से ही निकाली जाएंगी। उन्होंने माना कि जीरकपुर में यातायात की समस्या विकट रूप धारण करती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने टैफिक पुलिस के अधिकारियों को शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलाने की हिदायत दी।
बैठक में हिस्सा लेने वालों में पीआईडीबी, पीडबलयूडी, पीआरटीसी, नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे। उनसे बस स्टैंड चालू करने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
समस्या के हल के बारे में चर्चा की गई। सिद्वू ने कहा कि जल्द ही डिप्टी कमिशनर से बैठक कर बस स्टैंड को चालू करने की तारीख निर्धारित की जाएगी।
क्या है समस्या
जीरकपुर बस स्टैंड का निर्माण हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन इसमें कुछ कमियां रहने के कारण इसको चालू नहीं किया जा रहा। जीरकपुर में यातायात की समस्या गहराती जा रही है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए मोहाली के प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। अब प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं।