{"_id":"623f77f38fcdd0575838a139","slug":"bus-travel-likely-to-be-expensive-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झटका : पंजाब में बस सफर महंगा होने के आसार, पीआरटीसी का प्रस्ताव सरकार के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका : पंजाब में बस सफर महंगा होने के आसार, पीआरटीसी का प्रस्ताव सरकार के पास
Sun, 27 Mar 2022 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रिंपी गुप्ता, पटियाला
रिंपी गुप्ता, पटियाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:29 AM IST
सार
पीआरटीसी ने राज्य सरकार को प्रति किमी 10 पैसे वृद्धि का प्रस्ताव भेजा, कैबिनेट से जल्द मिल सकती है हरी झंडी। किराया बढ़ने से पीआरटीसी की प्रतिदिन की आय 10 लाख तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
punjab bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आगामी दिनों में बस सफर महंगा हो सकता है। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) द्वारा पंजाब सरकार को भेजे प्रस्ताव में बस के किराये में प्रति किलोमीटर 10 पैसे वृद्धि की मांग की है।
विज्ञापन
डीजल के रेट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते कॉरपोरेशन ने यह फैसला लिया है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। किराया बढ़ने से पीआरटीसी की प्रतिदिन की आय 10 लाख रुपये तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
पीआरटीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर परनीत शेरगिल ने बताया कि डीजल के बढ़ते रेट से कॉरपोरेशन के लिए अपने खर्चे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से छठा पे कमीशन लागू करने के बाद सैलरियां भी बढ़ गई हैं। इन सबको देखते हुए यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में इस समय तकरीबन 1200 बसें हैं, जिनकी रोजाना का डीजल का खर्च जो पहले करीब 71 लाख रुपये था, वह अब वह 73 लाख 50 हजार हो गया है। डीजल के रेट जिस तरह रोजाना बढ़ रहे हैं और आगामी दिनों में खर्च में और इजाफे की आशंका है।
पंजाब में इस समय पीआरटीसी बसों का किराया प्रति किलोमीटर एक रुपये 22 पैसे है। अगर कॉरपोरेशन का प्रस्ताव मान लिया गया तो पीआरटीसी बसों का किराया प्रति किलोमीटर एक रुपये 32 पैसे हो जाएगा। इस समय कॉरपोरेशन को बसों से रोजाना एक करोड़ 90 लाख रुपये की आय हो रही है।