फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus Service Problem for Airport Passengers

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए बस सर्विस बनी मुसीबत

Tue, 08 Apr 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Bus Service Problem for Airport Passengers
एयरपोर्ट में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने सुविधा उपलब्ध जरूर करवाई पर यह मामला अटक गया टैक्सी और बस के बीच में।
विज्ञापन


काफी संख्या में यहां वह यात्री आते हैं जो टैक्सी की सेवाएं न लेकर बस के माध्यम से जाना चाहते हैं, पर टर्मिनल के उनके निकलने के पहले ही बस यहां से चली जाती है। पीक आवर्स में एक दो बस जरूर ऐसी हैं जो खड़ी रहती हैं।

एयरपोर्ट से चंडीगढ़ सेक्टर-17 तक जाने के लिए पंद्रह रुपये चुकाने पड़ते हैं तो वहीं टैक्सी से जाने के लिए तीन सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने एयरपोर्ट के लिए हरेक आधा घंटा के बाद एक बस आती जाती है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के अनुसार बस की पार्किंग इतनी दूर है कि टर्मिनल से बाहर निकलकर आने और बस तक पहुंचने में ही आधा घंटा तक लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल के बाहर होती थी बस
पहले टर्मिनल के बाहर बस के लिए स्टैंड बनाया गया था। अब बस का स्टैंड हटाकर टर्मिनल से दूर कर दिया गया है। बस की पार्किंग एयरपोर्ट की पार्किंग के ठीक बाहर बनाई गई है।

बसों का शेड्यूल भी गायब
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने जाने वाली बसों का शेड्यूल भी गायब हो चुका है। यहां पहले शेड्यूल लगाया गया था जिससे यात्रियों को सुविधा होती थी अब यहां सिर्फ बस स्टैंड का बोर्ड लगा हुआ है।

फ्लाइट्स हैं यह
सिटी में हैं 16 फ्लाइट्स
पहली फ्लाइट 7.30 बजे
अंतिम फ्लाइट 6.45 बजे
 
सिटी का बस शेड्यूल
सुबह 6.15 बजे
शाम 8.50 पर खत्म

हमारे पास सीमित बसे हैं। बावजूद इसके हमने एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजाम किया है। एक तो शेड्यूल वहां लरगाया जाएगा और यदि यहां समय को लेकर समस्या है तो हम उसको दूर करेंगे।

एसपी परमार, महाप्रबंधक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बसें आती हैं। बसों के लिए समय ऐसा मेंटेन किया गया है जिससे कि यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सके। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो हम सीटीयू के अधिकारियों से बात करेंगे।
कैप्टन एचएस तूर, डायरेक्टर एयरपोर्ट, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed