फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus journey in punjab will be expensive soon

पंजाब में प्राइवेट बसों का सफर अब होगा महंगा

Mon, 16 Jun 2014 11:32 PM IST
bus journey of punjab will be expencive
bus journey of punjab will be expencive Updated Mon, 16 Jun 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
bus journey in punjab will be expensive soon

पंजाब की प्राइवेट बसों का सफर अब मंहगा होगा। राज्य सरकार ने प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मांग मान ली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्राइवेट बसों के किराए में आठ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया।

कोहाड़ ने यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही में लिए गए निर्णय के आधार पर लिया। प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर लंबे समय से डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी केचलते बसों का किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बढ़ाया गया किराया केवल सामान्य दर्जे की निजी बसों पर लागू होगा।
विज्ञापन


एसी और सुपर लग्जरी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। कोहाड़ ने बताया कि प्राइवेट बसों के मौजूदा किराए 83 पैसे को बढ़ा कर 91 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य परिवहन आयुक्त पृथी चंद ने बताया कि बस किराए में बढ़ोतरी डीजल के दाम, कर्मचारियों के वेतनमान और अन्य खर्च बढ़ने के कारण की गई है।

उन्होंने बताया कि अगस्त 2013 से अब तक डीजल के दाम में 7.42 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि पंजाब में निजी बसों का किराया अगस्त 2013 के बाद से अब तक नहीं बढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि बस किराए में की गई बढ़ोतरी के बारे में अधिसूचना एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी।


पंजाब के निजी बस आपरेटरों ने किराया बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पंजाब मोटर यूनियन के अधीन एकजुट होकर सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि एक जुलाई तक किरायों में बढ़ोतरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रिथी चंद, डायरेक्टर भूपिंदर सिंह, अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमरपाल सिंह, अतिरिक्त एसटीसी महेश गर्ग, पीआरटीसी के एमडी राजीव पराशर भी मौजूद थे।

जगह------------------मौजूदा किराया---बढ़ा किराया
चंडीगढ़- लुधियाना-----83 रुपये---------91 रुपये
चंडीगढ़ - पटियाला----59 रुपये--------66 रुपये
चंडीगढ़-अमृतसर------196 रुपये------220 रुपये
चंडीगढ़-जालंधर-------131 रुपये------147 रुपये
चंडीगढ़- बठिंडा-------187 रुपये------205 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed