फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus and train disturbed due to jat reservation protest in haryana

जाट आरक्षण आंदोलन से सड़क से लेकर ट्रेनों का सफर ठप

Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
bus and train disturbed due to jat reservation protest in haryana

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते जगह-जगह जाम जनता के लिए आफत बन गए हैं। रोड रूट पूरी तरह से आंदोलनकारियों के कब्जे में है, इसके चलते रोहतक में प्रवेश और निकलने के रास्ते बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं रोहतक का आसपास के सभी जिलों से संपर्क टूट गया है। हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी और झज्जर डिपो की अधिकतर बसें निर्धारित रूटों पर नहीं चलने से लोगों के पास गंतव्य तक जाने के अन्य विकल्प नहीं हैं।
विज्ञापन



निजी वाहनों से जो लोग जा रहे हैं, वे कहीं न कहीं जाम में फंस रहे हैं। रोहतक सहित पानीपत, भिवानी, सोनीपत सहित कई जिलों से यातायात संपर्क आंदोलनकारियों ने पूरी तरह बंद कर दिया है। हालात ये हैं कि ट्रैक जाम होने की वजह से रेलवे को कई ट्रेनें रद करनी पड़ गईं तो कइयों के रूट बदल दिए गए हैं। आंदोलन का गढ़ बने रोहतक रेलवे स्टेशन से चलने वाली सारी ट्रेनें रद कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुईं है। इस वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

रोहतक स्टेशन से मंगलवार को एक भी ट्रेन नहीं चली। स्टेशन मास्टर बीएस मीणा के मुताबिक रोहतक से सभी ट्रेन रद की गई हैं। फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस रोहतक नहीं आई। इसी तरह छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस गाड़ियां भी रोहतक से नहीं गई।


 यह ट्रेनें रद
- 14323/143124 न्यू दिल्ली- रोहतक-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस
- 14519/14520 दिल्ली-भठिंडा किसान एक्सप्रेस
- 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर
- 54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर
- 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर
- 54058 शामली-दिल्ली पैसेंजर
- 74013 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू
- 14085 तिलक  ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस
- 54001 तिलक ब्रिज-रोहतक पैसेंजर
- 74011 दिल्ली-रोहतक डीएमयू
- 54020/54019 रोहतक -रेवाड़ी-रोहतक पैसेंजर
- 54025/54026 रोहतक-पानीपत-रोहतक पैसेंजर
- 54008 जींद-रोहतक पैसेंजर
- 14796, पानीपत-भिवानी एक्सप्रेस रद
- 14795, भिवानी-पानीपत एक्सप्रेस रद

आंशिक रूप से रद ट्रेनें
- 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस, सोमवार को चली थी लेकिन अब इसे श्रीगंगानगर तक ही चलाया गया। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद की गई है।
- 12456 बीकानेर- दिल्ली सराय एक्सप्रेस मंगलवार को श्रीगंगानगर से दिल्ली सराय के लिए परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-धुरी-अंबाला-पानीपत-दिल्ली राय चलाई गई। यह ट्रेन बीकानेर से श्रीगंगानगर के बीच आंशिक रूप से रद की गई।
- 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली से रद किया गया है।
- 54036 जखाल- दिल्ली पैंसेजर ट्रेन जींद में रद किया गया।
- 54033 जींद -नरवाना पैंसेजर ट्रेन को जींद और दिल्ली के लिए रद कर दिया गया।
- 54642 फिरोजपुर-दिल्ली पैसेजर रोहतक से रद कर दिया गया।
- 54024 जखाल दिल्ली पैसेंजर ट्रेनों को रोहतक से ही रद कर दिया गया।
- रोहतक से चलने वाली गाड़ी संख्या 54641 को बुधवार के लिए भी रद कर दी गई।
- 43006, 54009, 54050, 54049 रोहतक जींद पैसेंजर ट्रेन रोहतक से रद कर दिया गया।
- 54007 और 54013 रोहतक पानीपत-रोहतक ट्रेनों को भी रोहतक से रद कर दिया गया।

इन ट्रेनों के बदले गए रूट
- 12983, अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस 16 फरवरी को परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली कैंट-पानीपत-अंबाला- चंडीगढ़ संचालित की जा रही है।
- 19717, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 16 फरवरी को परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-दिल्ली कैंट-पानीपत-अंबाला होकर संचालित हुई।
- 19718, चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 16 फरवरी को परिवर्तित मार्ग वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी संचालित की जा रही है।
- 14624 दिल्ली सराय रोहिल्ला- फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को वाया सब्जीमंडी पानीपत जींद से भेजा गया।
- 12037 न्यू दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस को वाया पानीपत अंबाला भेजा गया।
- 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल कर उसे वाया पानीपत-जींद- जाखल-भठिंडा भेजा गया है।
- 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल कर वाया पानीपत जींद जखाल भेजा गया।
- 14626 फिरोजपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद पानीपत भेजा गया।
- 12482 श्रीगंगानगर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल कर जींद पानीपत दिल्ली भेजा गया।
- 12038 लुधियाना-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को वाया अंबाला-पानीपत न्यू दिल्ली चलाया गया।
- 12486 श्री गंगानगर नांदेंड़ एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद पानीपत न्यू दिल्ली चलाया गया।
- 14724 भिवानी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन को वाया रेवाड़ी दिल्ली कैंट-दिल्ली जंक्शन चलाया गया।
- 12138 फिरोजपुर सीएसटी मुंबई पंजाब मेल, 13008 श्री गंगानगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस और 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेनों का भी मार्ग बदलकर वाया जींद पानीपत-न्यू दिल्ली चलाया गया।

- 19024 फिरोजपुर मुंबई सेंट्रल जनता एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 16318 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हीमसागर एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया कुरुक्षेत्र-पानीपत चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed