फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bus accident in aadampur punjab

आदमपुर: बस नहर में गिरने से 8 घायल, शीशे तोड़ बाहर निकाले यात्री

Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर(पंजाब) Updated Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in aadampur punjab
Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर के पास स्थित गांव मेटीयाना मागो से वापस आ रही एक निजी कंपनी की बस शुक्रवार सुबह गांव डरोली खुर्द के पास अनियंत्रित होकर बिस्त दोआबा नहर में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के कई लोग मदद करने के लिए पहुंच गए। बस में करीब 18 यात्री सवार थे, जिन्हें खिड़कियों के शीशे खोलकर और तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर बस को नहर से बाहर निकाला। डीएसपी आदमपुर तेजबीर सिंह और थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने कहा कि एक निजी कंपनी दोआबा की बस गांव मेटीयाना मागो से वापस आ रही थी कि  गांव डरोली खुर्द पहुंचने पर नहर में जा गिरी। हादसे में बस सवार ज्ञानो, कंचन, सीमा, जसपिंदर समेत आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बस ड्राइवर मुख्तयार सिंह के अनुसार सामने से आ रही एक हाई स्पीड कार ने एकाएक लाइटें जगाई, जिस वजह से उसकी आंखें सकपका गई और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हुए हादसे के दौरान लाइटें जलाने का कोई औचित्य ही नहीं है। डीएसपी आदमपुर तेजबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed