फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burnt dead body of worker recovered from room in Bathinda

खेत में रह रहा था मजदूर, चेहरे को छोड़कर जल गया पूरा शरीर, जताई जा रही ये आशंका

Sat, 04 Jan 2020 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jan 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Burnt dead body of worker recovered from room in Bathinda

बठिंडा जिले के गांव बुलाढेवाला में निर्माणधीन एक स्कूल में पत्थर लगाने का काम करने वाले मजदूर का शव जली हालात में कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस को शंका है कि शार्ट सर्किट और करंट से झुलसने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव भालपुर राजस्थान के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान निवासी मकेश कुमार गांव बुलाढेवाला में बन रहे एक प्राइवेट स्कूल में पत्थर लगाने का काम करने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि उक्त मजदूर पिछले काफी समय से स्कूल के नजदीक स्थित एक खेत में रह रहा था। एसआई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोधी तारा सिंह मजदूर के कमरे में दूध देने गया था। 
विज्ञापन


इस पर उसने मुकेश को जमीन पर मृत पड़ा देखा। उसके चेहरे को छोड़कर पूरा शरीर जल चुका था। दोधी से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो प्राथमिक जांच में सामने आया कि मुकेश जिस कमरे में रहता था, उसमें खेत को पानी देने के लिए ट्यूबवेल मोटर कनेक्शन लगा हुआ था, जिसके तार जले थे। एसआई ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि तार में शार्ट सर्किट होने से मुकेश करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसकर मुकेश की मौत हुई है। एसआई ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed