फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burglary by breaking the house lock; jewelry and cash stolen.

Chandigarh News: घर का ताला तोड़कर चोरी, गहने और नकदी चोरी

Thu, 02 Jul 2026 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Burglary by breaking the house lock; jewelry and cash stolen.
चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित हाउस नंबर 394/2 में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने व ढाई हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार के अनुसार, बुधवार सुबह सभी सदस्य किसी जरूरी काम से पीजीआई गए हुए थे। शाम को जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी गायब हैं।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-39 थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed