फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bureaucracy of Haryana started circling around contenders for post of Chief Minister

Haryana Election: मलाईदार पदों के लिए लाॅबिंग शुरू, सीएम दावेदारों की परिक्रमा में जुटी अफसरशाही

Mon, 07 Oct 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 08:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय और अहम पदों पर पोस्टिंग के लिए अफसरशाही लाॅबिंग में जुट गई है। हरियाणा के आईएएस और आईपीएस अफसरों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला की परिक्रमा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bureaucracy of Haryana started circling around contenders for post of Chief Minister
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : twitter @BhupinderShooda

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही हरियाणा की अफसरशाही ने मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की परिक्रमा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय और अहम पदों पर पोस्टिंग के लिए अफसरशाही लाॅबिंग में जुट गई है। हरियाणा के आईएएस और आईपीएस अफसरों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला की परिक्रमा शुरू कर दी है। हालांकि, कई ऐसे अफसर भी हैं, जो 8 अक्तूबर के परिणामों के इंतजार में हैं और इसके बाद ही अपने पत्ते खोलेंगे। फिलहाल वे तटस्थ हैं और नेताओं से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रहा है। खुद कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। प्रदेश सरकार में बदलाव की आहट के बाद से हरियाणा की अफसशाही भी करवट बदलने लगी है। सूत्रों का दावा है कि शनिवार रात को मतदान के बाद से ही कई अधिकारियों ने हुड्डा से बात भी की है तो कुछ अधिकारियों ने रोहतक स्थित आवास पर मुलाकात भी की है। मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अफसरशाही के साथ काफी अच्छे संबंध रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए भी अधिकारी हुड्डा को तवज्जो देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा के करीबी अफसरों को बड़ी आस

अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम होते हैं तो उनके करीबी अधिकारियों को बड़ी आस है। उनको उम्मीद है कि सीएमओ में उनकी एंट्री हो सकती है। कुछ अधिकारी अभी से अहम पदों के लिए लाॅबिंग कर रहे हैं। आईएएस सुधीर राजपाल और अनुराग रस्तोगी की गिनती भी हुड्डा के विश्वासपात्रों में होती है, जबकि पूर्व मुख्य सचिव संजीव कौशल और रिटायर्ड आईएएस टीसी गुप्ता के भी हुड्डा के साथ अच्छे संबंध हैं। केके खंडेवाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके अलावा कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के साथ भी हुड्डा के बेहतर संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed