फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper vacancies of 12017 in police department

पुलिस में 12,017 वेंकेंसी, तैयार रहें भर्ती को

Wed, 26 Feb 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
bumper vacancies of 12017 in police department

हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पास 12,017 सिपाहियों के पदों की भर्ती के लिए मांग भेजी गई है। हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें से 1347 पद पुरुष सिपाही (सामान्य ड्यूटी) भूतपूर्व सैनिक, 8275 पद पुरुष सिपाही (सामान्य ड्यूटी), 334 पद महिला सिपाही (सामान्य ड्यूटी), 736 पद पुरुष सिपाही (आईआर बटालियंस), 308 पद पुरुष एवं महिला सिपाही (खिलाड़ी), 460 पद पुरुष सिपाही (सामान्य ड्यूटी) और 557 पद पुरुष सिपाही (वायरलैस ऑपरेटर) के हैं।
विज्ञापन


पदोन्नति से भी भरे जाएंगे पद

bumper vacancies of 12017 in police department

एक भर्तीशुदा सिपाही निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर सकता है, क्योंकि उप-निरीक्षण स्तर के 50 प्रतिशत और निरीक्षक स्तर के 77 प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जा रहे हैं। शेष रिक्तियों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कुल 12,685 रिक्तियां हैं। इनमें से निरीक्षक पद की 194, उप-निरीक्षक की 557, सहायक उप-निरीक्षक की 828, प्रधान सिपाही की 2472 और सिपाही की 8634 रिक्तियां हैं।

पांच साल में सृजित हुए हैं पद

bumper vacancies of 12017 in police department

यह रिक्तियां सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, अनुशासनात्मक कार्रवाई और पिछले पांच वर्षों में सृजित 9,566 नए पदों के कारण हुई हैं।


ये पद पुलिस आयुक्त प्रणाली, नए थानों, पुलिस चौकियों के स्तर में हुई वृद्घि, आईआर बी, गुप्तचर विभाग की अलग शाखा, गुड़गांव में नई मेट्रो रेल-लाइन के सुरक्षा बल और महिला पुलिस थानों की स्थापना आदि के लिए सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed