पुलिस विभाग में लेडीज के लिए बंपर वैकेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार पुलिस विभाग में बंपर वैकेंसी निकालने वाली है। ये सभी पद महिलाओं के लिए होगा। दरअसल हरियाणा में 7500 महिला होम गार्डों की भर्ती की जाएगी और आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये महिला होम गार्ड्स, पुलिस व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह जानकारी महानिदेशक गृह रक्षी एवं निदेशक नागरिक (सुरक्षा) लायक राम डबास ने दी। उन्होंने जिला सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में इस योजना का खुलासा किया।
डबास ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कर्मियों को और अधिक कुशल बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ नई तकनीक के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, एडीसी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
छह जिलों में होमगार्ड पुलिस लाइन
महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश के बड़े-बड़े छह जिलों में होम गार्ड लाइन बनाई जाएगी। इनमें पंचकूला पहला जिला होगा, जहां होमगार्ड पुलिस लाइन बनाई जाएगी। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 14 हजार होम गार्ड्स कार्यरत हैं।
जिला सचिवालय के भवन में आयोजित मॉड ड्रिल के दौरान होमगार्ड के जवानों ने अच्छी सूझबूझ का परिचय दिया। आग लगने की स्थिति में पहली मंजिल से घायल मरीज को रस्सी की सहायता से नीचे लाने के लिए मशक्कत करते जवानों ने बेहद फुर्ती और सूझबूझ से घायल को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया।