तैयार रहें, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रामपुरा फूल के कैनाल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंचायती व शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार अध्यापकों को नियुक्त करने का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 25 नए कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं।
वेटरिनरी कॉलेज के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर
पंजाब सरकार ने रामपुरा फूल में नए बनाए जा रहे वेटरिनरी कॉलेज के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें 70 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज 64 एकड़ भूमि पर बनेगा एवं लोकसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री की ओर से इसका शिलान्यास किया जाएगा। इससे पहले सिकंदर सिंह मलूका ने शहर में सीवरेज के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 16 करोड़ की लागत से तैयार किए गए सीवरेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया।
4901 ईटीटी टीचरों के लिए 15 तक ऑनलाइन आवेदन
पंजाब की विभिन्न जिला परिषदों द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों में 4901 ईटीटी टीचरों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन पत्र देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ग्रमीण विकास व पंचायत विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्यता, फीस, आरक्षण व शर्तों के बारे में सारी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च को शाम पांच बजे तक है। फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख 21 मार्च है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 मार्च-14 को शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। डाक या कोरियर द्वारा कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।