{"_id":"a05193e6d083714a2eada0a95b34e750","slug":"bumper-recruitment-in-indian-army-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आर्मी में भर्ती, 2 नवंबर को यहां चले आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आर्मी में भर्ती, 2 नवंबर को यहां चले आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका। 2 नवंबर को बंपर भर्ती होने जा रही है। भर्ती 152 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) सिख में सिपाही के पद पर पंजाब के लुधियाना में दो से दस नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
लुधियाना में जगरांव पुल के पास कैंपिंग ग्राउंड में इस रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कमांडिंग अफसर मेजर पीके गिरि ने दी।
दो नवंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के युवा हिस्सा ले सकते हैं, जबकि तीन नवंबर को हरियाणा एवं दिल्ली के युवा, चार नवंबर को हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के युवा इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं। शारीरिक मापदंड, मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार के जरिए युवाओं का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन