सेना में बंपर वैकेंसी, भर्ती अभियान 30 से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जो युवा सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें सेना ने नौकरी ज्वाइन करने का बढ़िया मौका दिया है। सेना द्वारा ढोलेवाल मिल्ट्री कांप्लेक्स लुधियाना में भर्ती 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी।
जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई को जिला मोहाली में पड़ती सारी तहसीलों के फौज में भर्ती होने के इच्छुक आवेदकों को टोकन नंबर जारी किए जाएंगे।
भर्ती डॉयरेक्टर कर्नल दविंदरा सिंह ने बताया कि सेना रैली में सिपाही जनरल, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क एवं स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भर्ती होगी।
उन्होंने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए सिख, सिख मजहबी, रामदासिया एवं अन्य जातियों से संबंधित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विभिन्न शाखाओं के लिए ये चाहिए योग्यता
जनरल भर्ती के लिए उम्र साढ़े सत्रह साल से 21 साल के बीच में होनी चाहिए। साथ ही विद्यक योग्यता 45 फीसदी अंकों से 10वीं पास व हरेक विषय में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
सिपाही तकनीकी के लिए उम्र साढ़े सत्रह साल से 21 साल के बीच में होनी चाहिए। उम्मीदवार का भौतिक विज्ञान, रसायनिक विज्ञान व गणित विषय में 12वीं पास होना जरूरी है।
सिपाही क्लर्क व स्टोरी कीपर तकनीकी के लिए उम्र साढ़े सत्रह तो 23 साल व विद्यक योग्यता 50 फीसदी अंक से पास होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक विषय में कम से कम 40 अंक होने चाहिए। अंग्रेजी एवं गणित विषय भी जरूरी किया गया है।
भरती संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
उम्मीदवार की शारीरिक योग्यता कम से कम 170 सेंटीमीटर, कंडी इलाके के उम्मीवारों के लिए 163 सेंटीमीटर, क्लर्क के लिए 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वजन कम से कम 50 किलोग्राम, छाती कम से कम 77 सेंटीमीटर व फुलाकर 82 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
भरती में आने वाले उम्मीदवारों को 20-20 पासपोर्ट साइज फोटो। सिख उम्मीदवार पगड़ी व बिना पगड़ी 20-20 फोटो लेकर आना होगा।
भरती संबंधी जानकारी के लिए लोगों को लुधियाना स्थित भरती दफ्तर से संपर्क करना होगा। वहीं, फोन से संपर्क करने के लिए 0161-2412123 पर संपर्क करना होगा।