फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper Recruitment in Army, Read Schedule Here

सेना में बंपर खुली भर्ती, तैयार रहें

Sat, 06 Dec 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 06 Dec 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bumper Recruitment in Army, Read Schedule Here

सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खुली भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती बरेली में होगी।

विज्ञापन


जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि जाट रेजीमेंटल सेंटर, बरेली द्वारा भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में सिपाही सामान्य ड्युटी, सिपाही लिपिक, ट्रेड मैन व खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत यूनिट मुख्यालय कोटे के तहत भर्ती आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है।

ये है भर्ती का पूरा शेड्यूल

Bumper Recruitment in Army, Read Schedule Here

उपायुक्त ने भर्ती कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर को हरियाणा तथा अन्य राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के लिए सिपाही सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी।

जबकि 8 दिसंबर, 2014 को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, 9 दिसंबर को  राजस्थान, 11 दिसंबर को किसी भी राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए ट्रेड मेन व खिलाड़ी कोटे के तहत भर्ती होगी और 12 दिसंबर को सभी राज्यों के अपने रेजीमेंट के लिए सिपाही लिपिक  के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान

Bumper Recruitment in Army, Read Schedule Here

उपायुक्त ने कहा कि 15 दिसंबर को उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा होगी तथा 1 फरवरी, 2015 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। परीक्षा में मूल्यांकन के लिए नाकारात्मक अंकन प्रणाली अपनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिपाही सामान्य ड्युटी के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के तहत  मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए, जबकि सिपाही लिपिक के लिए 12वीं पास होनी चाहिए, उम्मीदवारों की आयु 8 दिसंबर,2014 को सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष तथा लिपिक एवं ट्रेड मेन के लिए साढ़े 17 से 23 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed