फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bulletproof vehicles will be deployed for the protection of police officers in Punjab

Punjab: आतंकियों व गैंगस्टरों के निशाने पर पुलिस अधिकारी, अब सुरक्षा में बुलेटप्रूफ वाहनों की होगी तैनाती

Sun, 05 Nov 2023 02:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

आतंकियों व गैंगस्टरों से पूछताछ में सामने आया है कि उनके निशाने पर पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी हैं। इसके बाद अधिकारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पुलिस पूरा करेगी।

विज्ञापन
Bulletproof vehicles will be deployed for the protection of police officers in Punjab
पंजाब पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब पुलिस अपने अफसरों की सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी में है। सड़क पर आवाजाही के दौरान उन्हें कोई गैंगस्टर या आतंकी निशाना न बना पाएं, इस पर फोकस किया जा रहा है। इस कड़ी में अब कुछ अफसरों के वाहनों को बुलेटप्रूफ बनाकर उन्हें सुरक्षा कवच दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले पकड़े गए आतंकियों और गैंगस्टरों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनके निशाने पर थे। इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल में पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और आतंकियों को लेकर सख्त हो गई। लगातार ऑपरेशन चलाकर देश ही नहीं विदेश तक इनकी कमर तोड़ी जा रही है। ऐसे में अब ये अपराधी पुलिस के ही मनोबल को तोड़ने में लगे हैं। गत वर्ष उन्होंने मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय और फिर तरनतारन के सरहाली थाने में आरपीजी अटैक कर दशहत फैलाई थी। 
विज्ञापन


हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद से पुलिस से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसी बीच कुछ समय पहले पकड़े गए आतंकियों व गैंगस्टरों से पूछताछ में सामने आया है कि उनके निशाने पर पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी हैं। इसके बाद अधिकारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पुलिस पूरा करेगी। इससे पहले पुलिस ने फ्रंट लाइन में तैनात पुलिस मुलाजिमों, अधिकारियों को एके-56 और बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया करवाई थी ताकि उन पर कोई हमला न कर सके। इससे पहले सभी थानों और पुलिस संस्थानों की चाहरदीवारी को भी ऊंचा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed