{"_id":"643ee98100b7a840330bb283","slug":"building-inspector-and-clerk-arrested-for-taking-bribe-in-ludhiana-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत
Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 AM IST
सार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 15 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन सौदा 6,000 रुपये में तय हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में अपने मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी कर ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपत्ति की एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने वाले बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद की है। इस मामले में पुलिस ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हैबोवाल के रहने वाले जुगल किशोर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी कि दोनों अधिकारी उसकी प्रॉपर्टी की एनओसी जारी करने के बदले पैसों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने इसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उस नंबर भेजी थी। इसके बाद विजिलेंस टीम को जांच का आदेश मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल का तबादला अब अमृतसर नगर पालिका किया गया है। जुगल किशोर के मुताबिक संपत्ति की एनओसी जारी करने के बदले दो किस्तों में छह हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 15 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन सौदा 6,000 रुपये में तय हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में अपने मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी कर ली थी।
विज्ञापन