{"_id":"56e8f08a4f1c1b94518b45c3","slug":"budget-punjab-budget-punjab-assembly-session-punjab-govt-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जेटली ने, अब ढींढसा ने पंजाब इंडस्ट्री को निराश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जेटली ने, अब ढींढसा ने पंजाब इंडस्ट्री को निराश किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
पंजाब बजट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के बाद अब पंजाब के वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा ने भी बजट में कोई राहत न देकर इंडस्ट्री को निराश किया है। इंडस्ट्री का मानना है कि ढींढसा के बजट में पंजाब की इंडस्ट्री के लिए खास कुछ नहीं है। उद्यमियों की शिकायत है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बजट में कुछ नहीं दिया गया है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें थीं, जिसमें साइकिल पार्ट्स, मशीन टूल्स, हैंड टूल्स और सिलाई मशीन और ऑटो पार्ट्स आदि शामिल हैं। इन्हें वैट में छूट मिलने की काफी उम्मीद थी, पर इंडस्ट्री के हाथ निराशा ही लगी। इंडस्ट्री को लगता था कि डिप्टी सीएम ने उनके साथ मीटिंग कर वैट घटाने का एलान कर दिया था।
हालांकि, उसका नोटिफिकेशन नहीं हुआ था। इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि बजट में कोई प्रावधान जरूर होगा, लेकिन मैनुफैक्चरिंग सेक्टर के हाथ निराशा ही लगी। वित्तमंत्री ढींढसा ने बजट पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल से आने वाले माल पर अंतरराज्यीय टैक्स में कटौती के कारण पंजाब की स्पिनिंग मिलों को नुकसान हो रहा था। जिसके चलते यार्न पर वैट 6.63 फीसदी से घटा कर 3.63 करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
निटवेयर क्लब के प्रधान विनोद थापर ने यार्न पर वैट घटाने को बढ़िया कदम बताया। इसके साथ ही कहा कि इंडस्ट्री की मांग थी कि तैयार माल पर वैट चार फीसदी किया जाए, पर उम्मीद के बावजूद बजट में कोई एलान नहीं किया गया।
यार्न पर वैट घटाने से सिर्फ स्पिनिंग मिलों का फायदा होगा, होजरी और रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री को कुछ नहीं मिलेगा। थापर ने कहा कि कई साल से इंडस्ट्री एग्जीबिशन सेंटर की मांग कर रही है। हर साल अस्थायी सेंटर बनाया जाता है, जिस पर करोड़ों बेकार हो जाते हैं। यह उम्मीद भी बजट में पूरी नहीं हुई।