Haryana Budget Live: 1.77 लाख करोड़ के बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का एलान, कृषि क्षेत्र पर भी फोकस
{"_id":"6226c57facb936319852c9c1","slug":"budget-of-haryana-government-present-by-cm-manohar-lal","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Live: 1.77 लाख करोड़ के बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का एलान, कृषि क्षेत्र पर भी फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
खास बातें
Haryana 2022-23 Budget Allocation Live News Updates: हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अपना आम बजट पेश कर रही है। बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है। जानें पल पल के अपडेट...
विज्ञापन
बजट पेश करते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:28 PM, 08-Mar-2022
बजट भाषण खत्म
बजट भाषण खत्म हो गया है। मनोहर लाल ने कर मुक्त बजट पेश किया है।
12:27 PM, 08-Mar-2022
हरियाणा पर बढ़ता जा रहा कर्ज
2021-22 में प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़कर 2.23 लाख करोड़ हुआ। 2022-23 में इसके 2.43 लाख करोड़ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
12:15 PM, 08-Mar-2022
पेंशन भोगियों के लिए व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित होगी
सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
12:09 PM, 08-Mar-2022
कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारत कालीन थीम पार्क
कुरुक्षेत्र में महाभारत कालीन थीम पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर अग्रभाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
12:01 PM, 08-Mar-2022
अग्निशमन केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए बढ़ा बजट
अग्निशमन केंद्रों व अग्नि सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि को पांच गुणा किया गया।
11:49 AM, 08-Mar-2022
21 साइबर पुलिस स्टेशन बनेंगे
हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। पुलिस कर्मियों के लिए 2000 नई आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 08-Mar-2022
झज्जर में बनेगा राजकीय संग्रहालय
सरकार झज्जर में स्वामी ओमानंद सरस्वती राजकीय संग्रहालय स्थापित करेगी। इसमें 1.8 लाख कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
11:31 AM, 08-Mar-2022
दिव्य नगर योजना का एलान
शहरों के सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय विकास के लिए दिव्य नगर योजना शुरू होगी। इसके तहत बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए परियोजना लागत का 60 फीसदी राज्य सरकार व 40 फीसदी शहरी निकाय वहन करेंगे
11:26 AM, 08-Mar-2022
जिला परिषदों की निधि बढ़ी
जिला परिषदों की निधि का अनुपात 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया। हरियाणा शहरी विकास कोष बनेगा। राज्य के स्वयं के कर संसाधनों का एक प्रतिशत कोष को दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, पीएचसी व शहरी पीएचसी का रखरखाव जिला परिषद व नगरपालिका को सौंपा जाएगा। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जगह लिंक सड़कों का रखरखाव व विशेष मरम्मत कार्य अब जिला परिषद करेंगी। धन का प्रावधान मार्केट फीस की आय में से किया जाएगा। हर जिला परिषद इसके लिए बजट तैयार करने का कार्य अगले छह महीने में शुरू करेंगी।
11:22 AM, 08-Mar-2022
दस सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदेगी हरियाणा सरकार
राज्य में हर साल 200 पायलट लाइसेंस जारी करने के लिए ट्रेनर एयरक्राफ्ट के रूप में 10 सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।