फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motorcyclist killed after hit by truck; accident occurred near Kund police outpost on Rewari-Narnaul highway

हरियाणा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर कुंड चौकी के पास हादसा

Sun, 25 Oct 2026 10:42 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 25 Oct 2026 10:42 AM IST
सार

रेवाड़ी में जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गजराज ने पुलिस टीम के साथ लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Motorcyclist killed after hit by truck; accident occurred near Kund police outpost on Rewari-Narnaul highway
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर कुंड चौकी के समीप शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अहरोद निवासी 36 वर्षीय जितेंद्र उर्फ टींकू के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


जितेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार देर रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। ट्रक चालक को एम्स जाना था, लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह कुंड चौकी के पास पहुंच गया। आगे निकल आने का अहसास होने पर चालक ट्रक को मोड़ने लगा। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद शुरुआत में पुलिस ने चालक को मौके से जाने दिया। इसी बात को लेकर लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम
जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गजराज ने पुलिस टीम के साथ लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जितेंद्र अपने परिवार में दो बच्चों का पिता था। उसकी सात वर्षीय बेटी और करीब पांच साल का बेटा है। हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव अहरोद में भी शोक का माहौल है। पकड़ा गया ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि ट्रक का मालिक नीमराना निवासी है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed