फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2021 in Haryana News: Haryana Government Will Set Up 1000 Health and Wellness Centres

बजट में सेहत का ध्यान : अग्रोहा में बनेगा कैंसर विज्ञान केंद्र, तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज, 1000 हेल्थ वेलनेस सेंटर भी खुलेंगे

Fri, 12 Mar 2021 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 10:19 PM IST
सार

  • अब हर सिविल अस्पताल में कम से कम 200 बेड होंगे
  • 410 नए डॉक्टर मिलेंगे, 22 आयुष कोच भी होंगे भर्ती
  • यमुनानगर, कैथल व सिरसा में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News: Haryana Government Will Set Up 1000 Health and Wellness Centres
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा सरकार इस वित्त वर्ष के दौरान 350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 दंत चिकित्सों के नए पद सृजित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को विधानसभा में डिजिटल बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए अब हर सिविल अस्पताल में न्यूनतम 200 बेड अवश्य उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन


सरकार आयुष विभाग के अंतर्गत पूरे राज्य में 1000 ‘हेल्थ वेलनेस सेंटर’ स्थापित करेगी। इसमें निवारक, प्रोत्साहन, उपचारात्मक, पुनर्वास और व्यापक स्तर की देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वेलनेस सेंटर में योगशाला, ध्यान, शारीरिक व्यायाम के अलावा दवा, परीक्षण व जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुसार कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को इनडोर उपचार प्रदान करने के लिए ‘हरियाणा कैशलेस स्वास्थ्य’ योजना का विस्तार किया गया है। अल्ट्रासाउंड और अन्य डायग्नोस्टिक्स सेवाओं का विस्तार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर किया जाएगा। सरकार प्रत्येक जिला अस्पताल में आईसीयू व प्राइवेट रूम स्थापित करेगी। उपमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आईसीयू और डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध आधार पर 1000 आयुष सहायक और 22 आयुष कोच भर्ती होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर की विभिन्न योग शालाओं में शीघ्र ही अनुबंध के आधार पर 1000 आयुष सहायकों और 22 आयुष कोच की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के मकसद से 2021-2022 के बजट में सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का इरादा जाहिर किया है।

पत्रकारों समेत और आठ वर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ    
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर, कैथल और सिरसा जिलों में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव है। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कैंसर विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के लाभ आठ अतिरिक्त श्रेणियों को प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए धनराशि पूरी तरह से सरकार वहन करेगी। 

इन श्रेणियों में व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत पंजीकृत परिवार, निर्माण श्रमिक बोर्ड, हरियाणा के मान्यता-प्राप्त मीडियाकर्मी, नंबरदार, चौकीदार, विमुक्त घुमंतू जाति, और आजाद हिंद फौज में रहे सैनिक, हिंदी आंदोलन से जुड़े परिवार, द्वितीय विश्व युद्ध और आपातकाल के दौरान जेल गए परिवार शामिल हैं। सरकार इस योजना का लाभ पांच लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को अनुपातिक आधार पर भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed