फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   budget 2019, New raliline between Hissar to Sirsa in haryana

बजट 2019: हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद व सिरसा के बीच नई रेललाइन, 5 लाख लोगों को होगा फायदा

Sat, 02 Feb 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
budget 2019, New raliline between Hissar to Sirsa in haryana
railline

रेल बजट में हिसार से अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा के बीच रेललाइन बनाने के लिए 40 लाख का बजट पास किया गया है। ये बजट अग्रोहा व फतेहाबाद के लिए सौगात लेकर आया है। जल्द ही इस रूट पर रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे लाइन बनने से करीब पांच लाख लोगों को फायदा होगा। फिलहाल अग्रोहा व फतेहाबाद जाने के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसें ही एक विकल्प है।

विज्ञापन


 हिसार से सिरसा के लिए पहले से ही ट्रेनें चल रही हैं। अब अग्रोहा व फतेहाबाद के लिए ट्रेनें चलने से हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। हिसार रेलवे स्टेशन अधीक्षक महेंद्रपाल चुघ ने बताया कि ये सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। अग्रोहा व फतेहाबाद की जनता को बहुत फायदा होगा।  
विज्ञापन


सिरसा जाने वाले यात्रियों को डबल फायदा 
हिसार से सिरसा जाने वाले यात्रियों को इसका डबल फायदा होगा। हिसार से सिरसा तक पहले ही नो ट्रेनें प्रतिदिन आवागमन करती हैं। फतेहाबाद, अग्रोहा व सिरसा रूट पर रेलवे लाइन बनने से सिरसा जाने वाले यात्री दो रूटों से सिरसा जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रोहा व फतेहाबाद में होगी पहली रेलवे लाइन
शुक्रवार को पास हुआ फतेहाबाद व अग्रोहा के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस बजट के तहत बनने वाली रेलवे लाइन फतेहाबाद व अग्रोहा के लिए पहली रेलवे लाइन होगी। इससे पहले हिसार से सिरसा जाने वाली रेलवे लाइन आदमपुर व भट्टू के रास्ते सिरसा जाती है। फतेहाबाद जाने वाले यात्रियों को रोडवेज व प्राइवेट बस में ही फतेहाबाद जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed