फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buddha Park RWA's initiative: A 40 HP motor installed after obtaining an electricity connection

बुद्धा पार्क आरडब्ल्यूए की पहल : बिजली कनेक्शन लेकर लगवाई 40 एचपी की मोटर

Sun, 14 Dec 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Buddha Park RWA's initiative: A 40 HP motor installed after obtaining an electricity connection
मोहाली। बुद्धा पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सन्नी कॉलोनीवासियों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में गठित आरडब्ल्यूए जो 800 से अधिक घरों का प्रतिनिधित्व करती है, ने लगातार प्रयासों के बाद सोसाइटी के बोरवेल के लिए नया बिजली कनेक्शन प्राप्त कर 40 एचपी का मोटर लगवाई है। इससे क्षेत्र के निवासियों को काफी राहत मिली है। आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल का भुगतान बजवा डेवलपर की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

जब तक डेवलपर इस जिम्मेदारी को पूरी तरह नहीं निभाता, तब तक आरडब्ल्यूए पानी के बिल और मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान नहीं करेगी। शनिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आरडब्ल्यूए जल्द ही एक और नया बोरवेल लगवाने की दिशा में काम करेगी। वर्तमान में एक ही मोटर पर एक हजार से अधिक घर निर्भर हैं, जो रोजमर्रा की पानी की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसी को देखते हुए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने अब तक नए मोटर और बिजली कनेक्शन के लिए एक लाख की राशि भी एकत्र की है। बैठक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरबंस सिंह सिद्धू, महासचिव ओंकारदीप सिंह तूर, उपाध्यक्ष सिंह मेहता, सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह सहित करीब 100 सदस्य उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए ने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी सामूहिक प्रयासों से मूलभूत सुविधाओं, बेहतर जीवन स्तर और निवासियों के हितों के लिए लगातार काम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed