{"_id":"5e14dfa78ebc3e696a2ea569","slug":"bsp-taken-action-against-two-co-ordinator-and-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बसपा ने प्रदेशाध्यक्ष और दो को-ऑर्डिनेटर को पार्टी से किया निष्कासित, लगा ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बसपा ने प्रदेशाध्यक्ष और दो को-ऑर्डिनेटर को पार्टी से किया निष्कासित, लगा ये आरोप
Wed, 08 Jan 2020 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
BSP
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता करने और पद का दुरुपयोग करने पर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की केंद्रीय यूनिट ने प्रदेशाध्यक्ष और दो स्टेट को -ऑर्डिनेटर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। केंद्रीय यूनिट का आरोप है कि तीनों को कई बार सुधार की चेतावनी दी गई, मगर कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
बसपा के प्रांतीय कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कुछ दिन पहले हुए विधानसभा के आम चुनाव की समीक्षा की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती निवासी दो सड़क अंबाला, स्टेट को-ऑर्डिनेटर नरेश सारण निवासी यमुनानगर और स्टेट को - ऑर्डिनेटर डॉ. मेघराज सिंह निवासी सहारनपुर उप्र. पर अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी में अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए गए। जिसको पार्टी की केंद्रीय यूनिट ने गंभीरता से लेकर पड़ताल की।
विज्ञापन
अनुशासनहीनता और पद का दुरुपयोग करने का आरोप सही मिलने पर तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। प्रकाश भारती ने अपने निष्कासन की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉ. मेघराज सिंह व नरेश सारण को भी निष्कासित किया गया है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान गठबंधन तोड़ने का विरोध करने की वजह से यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन