{"_id":"56febbd84f1c1b0840f00105","slug":"bsp-rally-for-municipal-corporation-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह पहले ही बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह पहले ही बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बसपा की रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव के 9 माह पहले ही बसपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को रामदरबार में जनसभा का आयोजन कर बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए कह दिया है। जनसभा को विशेष तौर पर सांसद नरेंद्र कश्यप और अवतार करीमपुरी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर चंडीगढ़ बसपा की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। बसपा नेताओं ने जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सभी 26 वार्डो पर चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। बसपा नेताओं का कहना है कि सभी वार्डो का सर्वे करवाकर हर वार्ड से 5-5 दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी जो चुनाव जीत सकते हैं।
विज्ञापन
इस जनसभा में बसपा संयोजक हाफिज अनवर, बसपा अध्यक्ष जगीर सिंह और बसपा पार्षद नरेश कुमार ने भाग लिया। बसपा नेताओं ने कहा कि हर वार्ड में चुनाव से पहले ही चुनावी केंद्र बनाए जाएंगे। स्थानीय नेता हर वार्ड की समस्याओं की सूची तैयार करेंगे। जनसभा में टेंट कारोबारी धमेंद्र अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। जिनका दोनों सांसदों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बसपा में शामिल हुए धमेंद्र ने कहा की बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती।
विज्ञापन
इसलिए अहम है चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव
इस साल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव इसलिए अहम हैं क्योंकि अगले साल के शुरू में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए बसपा, कांग्रेस और भाजपा चंडीगढ़ नगर निगम में ज्यादा से ज्यादा सीटे जीत कर पंजाब में मैसेज देना चाहती है। इसलिए सभी दल नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहे हैं।
नरेंद्र कश्यप. सांसद और बसपा के राष्ट्रीय नेता ने बताया कि आगामी नगर निगमों चुनावों में बसपा सभी 26 सीटों पर उम्मेदवार उतारेगी। अब तक शहरवासियों ने भाजपा और कांग्रेस को नगर निगम चलाने की कमान सौंपी, ये दोनों शहर का विकास कराने में असफल रहे है। इस बार नगर निगम चुनाव के बाद बसपा का मेयर बनेगा। इसलिए अभी से पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है।