फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsp mla praising haryana cm manohar lal khattar, bsp in problem

बसपा विधायक को भारी पड़ेगा भाजपा के मुख्यमंत्री से प्रेम

Tue, 19 May 2015 12:03 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 May 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
bsp mla praising haryana cm manohar lal khattar, bsp in problem

हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक टेकचंद शर्मा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रेम भारी पड़ सकता है। पृथला विधायक टेकचंद शर्मा ने मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में उनकी शान में जो कसीदे पढ़े हैं, वह बसपा को रास नहीं आए हैं।

विज्ञापन


मामला बसपा हाईकमान मायावती के दरबार में पहुंच गया है। टेकचंद शर्मा हरियाणा में बसपा के एकमात्र विधायक हैं, जो यहां पार्टी की नुमाइंदगी कर रहे हैं। ऐसे में यदि पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती है तो प्रदेश की एकमात्र सीट बसपा के हिस्से से चली जाएगी और पार्टी का अस्तित्व हरियाणा में पांच साल के लिए खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि हरियाणा की राजनीति में बसपा का यह स्टैंड पहली बार नहीं दिखा है। पूर्व की हुड्डा सरकार में भी बसपा विधायक अकरम खान ने पार्टी को समर्थन दे रखा था। उन्हें सरकार ने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकरम खान कांग्रेस की रैलियों से दूर रहते थे, लेकिन क्षेत्र की जनता के काम करवाते रहते थे। उस समय परिस्थतियां दूसरी थीं। मायावती का कांग्रेस से उतना विरोध नहीं था, लेकिन भाजपा की नीतियां मायावती के गले उतरना मुश्किल है।

टेकचंद शर्मा ने समर्थन का पत्र दिया था। जिसमें यह नहीं कहा था कि वे भाजपा का समर्थन करते हैं। रैली का फैसला उनका व्यक्तिगत फैसला है। मैंने यह मामला प्रभारी राजाराम के नोटिस में लाया है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब जो भी कार्रवाई होगी वह पार्टी हाईकमान करेंगी।

-नरेश सारन, प्रदेश अध्यक्ष बसपा

मेरे लिए क्षेत्र की जनता पहले
विधायक टेक चंद शर्मा ने फोन पर बताया कि उन्होंने बसपा की मुखालफत नहीं की है, लेकिन बिना सरकार को साथ लिए क्षेत्र की जनता के कार्य कैसे संभव हो सकते हैं। जनता ने उन्हें विधायक बनाया है। जनता के काम जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम उन्होंने करवाया था। सहयोगी पार्टी भाजपा थी। मैंने सरकार बनते ही अपना समर्थन दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed